खबरे |

खबरे |

G-20: अमृतसर में जी-20 की बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी: अधिकारी
Published : Mar 14, 2023, 5:07 pm IST
Updated : Mar 14, 2023, 5:07 pm IST
SHARE ARTICLE
All preparations complete for G-20 meeting in Amritsar: Officials
All preparations complete for G-20 meeting in Amritsar: Officials

जी-20 के कई कार्यक्रम अमृतसर में होने हैं।

अमृतसर : पंजाब में बुधवार से अमृतसर में होने वाली जी-20 की बैठक के लिए सुरक्षा सहित सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जी-20 के कई कार्यक्रम अमृतसर में होने हैं। मुख्य कार्यक्रम शिक्षा पर है जो 15 से 17 मार्च को शहर में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही श्रम पर एल-20 की बैठक 19 और 20 मार्च को यहां होगी।

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव मंगलवार को सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करने के लिए अमृतसर पहुंचे और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। यादव ने ट्वीट किया, ‘‘सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेने और आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी हितधारकों के साथ बैठक करने हेतु आज अमृतसर पहुंचा। हमने सभी की सुरक्षा और संरक्षा को ध्यान में रखा है।’’

डीजीपी ने कहा, ‘‘पंजाब पुलिस अमृतसर में जी-20 कार्यक्रमों के लिए पूरी तरह से तैयार है।’’ मुख्यमंत्री भगवंत मान ने हाल में अधिकारियों को जी-20 बैठक के लिए तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया था ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके। तैयारियों की समीक्षा करने के बाद मान ने अधिकारियों से कहा था, ‘‘आयोजन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोडें।’’

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM