खबरे |

खबरे |

भारत-कनाडा तनाव: सांसद सुशील रिंकू ने प्रधानमंत्री के समक्ष उठाया वीजा संबंधी समस्याओं का मुद्दा
Published : Oct 14, 2023, 10:09 am IST
Updated : Oct 14, 2023, 10:09 am IST
SHARE ARTICLE
MP Sushil Rinku met Prime Minister Narendra Modi's advisor Tarun Kapoor
MP Sushil Rinku met Prime Minister Narendra Modi's advisor Tarun Kapoor

उन्होंने प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा.

नई दिल्ली: भारत और कनाडा के बीच चल रहे तनाव के चलते विदेशों में रह रहे भारतीयों की समस्याओं के समाधान को लेकर जालंधर से सांसद सुशील कुमार रिंकू ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार तरूण कपूर से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को एक मांग पत्र भी सौंपा.

सांसद रिंकू ने कहा कि कनाडा और भारत के रिश्तों में खटास के कारण भारतीय उच्चायोग ने कनाडा में काम करना बंद कर दिया है. इससे पंजाबी और दूसरे राज्यों के एन.आर.आई. परिवारों को भारत आने के लिए वीजा नहीं मिल रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि बहुत से लोग है जो सर्दियों में पंजाब आते है कई लोग शादियों में शामिल होने या स्वास्थ्य सेवाओं के लिए आते है, लेकिन वीज़ा सेवाएं रद्द होने के कारण वे भारत नहीं आ पा रहे। उन्होंने कहा कि कनाडा स्थित भारतीय दूतावास को वहां रहने वाले भारतीय नागरिकों को बिना किसी देरी के वीजा सेवा उपलब्ध करवानी चाहिए ताकि वे लोग यहां आकर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिल सकें और अपना जरूरी काम कर सकें। इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री के सलाहकार से इन समस्याओं पर चर्चा की और उन्होंने जल्द ही मामले को सुलझाने का आश्वासन दिया.
 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM