खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update : पंजाब में बदला मौसम, न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री बढ़ा
Published : Nov 14, 2023, 12:01 pm IST
Updated : Nov 14, 2023, 12:01 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update
Punjab Weather Update

हाल ही में पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई ...

Punjab Weather Update  In Hindi: पंजाब में मौसम ने करवट ले ली है और अब दिन-ब-दिन ठंड बढ़ती जा रही है. मौसम विभाग ने अपनी रिपोर्ट भी जारी कर दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब में आज के न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और कई जगहों पर तापमान 10.2 डिग्री तक पहुंच गया है.

पंजाब में सबसे कम तापमान फरीदकोट में 10.2 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही अगर चंडीगढ़ की बात करें तो चंडीगढ़ में तापमान 12.4 डिग्री रहा. पंजाब में सुबह के वक्त कोहरा गिरना शुरू हो गया है और ठंड दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. हाल ही में पंजाब में कई जगहों पर बारिश रुकी है जिससे ठंड बढ़ने लगी है.

हाल ही में पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और इस वजह से उम्मीद है कि आने वाले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है. इसके साथ ही अन्य राज्यों की बात करें तो आज भी तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश हो रही है.

इसके चलते आज कई जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं. भारतीय मौसम विभाग ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जिसमें मंगलवार यानी 14 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के तटीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है.

अगर पंजाब में वायु गुणवता की बात करें तो दिवाली पर पटाखों के चलते पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में हवा की गुणवत्ता 'खराब' रही. औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 207 दर्ज किया गया। दिवाली की रात पंजाब में औसत AQI में पिछले साल के मुकाबले 7.6 फीसदी की कमी दर्ज की गई. साल 2021 की दिवाली की तुलना में प्रदूषण में 22.8 फीसदी की कमी आई है.

(For more news apart from Punjab Weather News, stay tuned to Rozana Spokesman)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM