खबरे |

खबरे |

Weather Update: ठिठुरते ठंड से राहत के आसार नहीं! कांप रहा पंजाब, दिल्ली का भी बुरा हाल
Published : Jan 16, 2024, 10:38 am IST
Updated : Jan 16, 2024, 10:49 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update today
Punjab Weather Update today

Punjab Weather Update: पंजाब की बात करें तो ये पूरा राज्य ठंड से ठिठुर रहा है. सोमवार को घने कोहरे के बीच ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी।

Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है. मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे की चपेट में थी. दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड महसूस हुई. दिल्ली एनसीआर में दृश्यता शून्य रही. मौसम विभाग ने पूरे एनसीआर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. साथ ही लोगों को जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है.

पंजाब की बात करें तो ये पूरा राज्य ठंड से ठिठुर रहा है. सोमवार को घने कोहरे के बीच ठंड ने लोगों की कंपकंपी छुड़ा दी। सुबह दस बजे तक घना कोहरा छाया रहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण पूरा उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है, वहीं पंजाब-हरियाणा में सोमवार को एक बार फिर रेड अलर्ट जारी किया गया है. पंजाब के 16 जिलों में कोहरे के कारण अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली में अगले 5 दिनों तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड 

भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, ग्रेटर नोएडा, नोएडा और दिल्ली एनसीआर के अन्य इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी ने सुबह का तापमान तीन डिग्री से नीचे रहने का अनुमान जताया है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आज का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार डिग्री कम रहेगा. 21 जनवरी तक मौसम में सुधार की कोई संभावना नहीं है. अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो दिन तक बदलाव नहीं होगा।

अगले पांच दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में केवल एक से दो डिग्री का अंतर होने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में मंगलवार को बादल छाए रहेंगे। धूप निकलने की संभावना कम है. कोहरे के कारण दृश्यता कम होने की संभावना है. इस बीच ठंडी हवा के कारण लोगों पर सर्दी का सितम जारी रहने की उम्मीद है.

आपको बता दें कि सोमवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस कम 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शहर के कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सोमवार तक इस मौसम का सबसे कम तापमान था। इससे पहले शनिवार को यह 3.6 डिग्री सेल्सियस और शुक्रवार को 3.9 डिग्री सेल्सियस था.

  (For more news apart from Punjab Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM