खबरे |

खबरे |

अमृतसर हवाई अड्डे से 45.22 लाख रुपये का सोना जब्त; यात्री दुबई से पहुंचा था अमृतसर
Published : Aug 16, 2023, 11:17 am IST
Updated : Aug 16, 2023, 11:17 am IST
SHARE ARTICLE
Gold worth Rs 45.22 lakh seized from Amritsar Airport
Gold worth Rs 45.22 lakh seized from Amritsar Airport

आरोपी तस्कर एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा था.

अमृतसर: कस्टम विभाग ने अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई से आए एक शख्स को गिरफ्तार किया है. कस्टम ने आरोपी के पास से 45.22 लाख रुपये का सोना बरामद करने में सफलता हासिल की है. कस्टम विभाग ने यात्री को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही आरोपी के तस्करी के मकसद का भी पता लगाया जा रहा है.

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी तस्कर एयर इंडिया की फ्लाइट से दुबई से अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचा था. कस्टम अधिकारी को उक्त व्यक्ति की हरकत पर संदेह हुआ. आरोपी से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद कस्टम ने उसके पास से तीन कैप्सूल बरामद किए, जो उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखे थे.

जब सोने के पेस्ट का वजन किया गया तो उसका कुल वजन करीब एक किलोग्राम था। इसके बाद सोने को शुद्ध 24 कैरेट में बदल दिया गया। जिसका कुल वजन 751 ग्राम आया। सोने की इस खेप की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 45.22 लाख रुपये आंकी गई है. सीमा शुल्क विभाग ने सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है.
 

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM