खबरे |

खबरे |

Goldy Brar News: एक-दो नहीं गैंगस्टर गोल्डी बराड़ पर दर्ज है पूरे 54 आपराधिक मामले, NIA की जांच हुआ खुलासा
Published : Aug 17, 2024, 10:40 am IST
Updated : Aug 17, 2024, 10:40 am IST
SHARE ARTICLE
 54 Criminal Cases Registered Against Goldy brar NIA investigation revealed News in hindi
54 Criminal Cases Registered Against Goldy brar NIA investigation revealed News in hindi

इनमें से 40 मामले पंजाब के अलग-अलग जिलों से जुड़े हैं.

Goldy Brar News: एनआईए द्वारा की गई जांच से पता चला है कि कनाडा स्थित आतंकवादी सतविंदर सिंह उर्फ ​​​​गोल्डी बराड़ के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में 54 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से 40 मामले पंजाब के अलग-अलग जिलों से जुड़े हैं, जबकि 14 मामले हरियाणा से जुड़े हैं.

इसी साल 19 जनवरी को कारोबारी कुलदीप सिंह मक्कड़ के घर पर गोलियां चलाई गईं और उनसे 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. यह घटना गोल्डी बरार के इशारे पर हुई थी, जिसकी जांच एनआईए कर रही है . एनआईए ने पिछले महीने बरार समेत 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था.

अमेरिका-कनाडा में किसी अज्ञात जगह पर छिपा है बराड़

गोल्डी बरार और भारत में उसके नेटवर्क से जुड़ी कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। खुलासा हुआ है कि बराड़अमेरिका-कनाडा में किसी अज्ञात स्थान से भारत में अपराध नेटवर्क चला रहा है।

हालांकि, एनआईए को शक है कि वह इस वक्त कनाडा के ब्रैमटन में है। देश के कई शहरों में आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं, जिनके सदस्य गोल्डी बराड़ के संपर्क में हैं. वे बराड़ के इशारे पर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के अमीर लोगों को डरा-धमकाकर पैसे वसूलने की कोशिश कर रहे हैं।

श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है गोल्डी बराड़ 

30 साल का गोल्डी बराड़ मूल रूप से श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है और गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में भी शामिल है। बराड़ के खिलाफ पहला आपराधिक मामला 2012 में फरीदकोट में दर्ज किया गया था, जहां से वह बरी हो गए थे।

(For more news apart from  54 Criminal Cases Registered Against Goldy brar NIA investigation revealed News in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM