खबरे |

खबरे |

पंजाब : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा फिरोजपुर में गिरफ्तार, जानें मामला
Published : Oct 17, 2023, 11:54 am IST
Updated : Oct 17, 2023, 11:54 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab: Former Congress MLA Kulbir Singh Zira arrested in Firozpur, know the matter
Punjab: Former Congress MLA Kulbir Singh Zira arrested in Firozpur, know the matter

पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जीरा की गिरफ्तारी के लिए आप सरकार की आलोचना की।

चंडीगढ़ : कांग्रेस के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा को कुछ दिन पहले एक अधिकारी को उसके कर्तव्य पालन में बाधा डालने के आरोप में, मंगलवार को सुबह फिरोजपुर जिले में उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में जीरा के समर्थक थाने में एकत्र हो गए और आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 

जीरा कांग्रेस की जिला इकाई के प्रमुख हैं। उनको एक खंड विकास पंचायत अधिकारी की शिकायत के बाद गिरफ्तार किया गया था, जिसमें जीरा और उनके समर्थकों पर कुछ दिनों पहले एक विरोध प्रदर्शन के दौरान खंड विकास पंचायत अधिकारी और अन्य कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन से रोकने का आरोप लगाया गया था। पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने जीरा की गिरफ्तारी के लिए आप सरकार की आलोचना की।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए गए एक पोस्ट में वडिंग ने कहा कि कथित तौर पर अपने कर्तव्यों का पालन नहीं करने के लिए सरकारी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब में सत्तारूढ़ आप सरकार हमारी आवाज दबाना चाहती है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस बदले की कार्रवाई के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन करेंगे।’’

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM