खबरे |

खबरे |

Punjab News: कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर बिंदरू पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार; हरियाणा भागने की फिराक में था आरोपी
Published : Jan 19, 2024, 4:23 pm IST
Updated : Jan 19, 2024, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
Second shooter in attempted murder of Kabbadi Player Bindru arrested Punjab News
Second shooter in attempted murder of Kabbadi Player Bindru arrested Punjab News

यासु गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और धुरकोट के जगदीप सिंह जग्गा का करीबी है।

Punjab News: मोगा में कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू पर गोली चलाने के मामले में वांछित यशमान सिंह उर्फ ​​यासु को सीआईए स्टाफ पटियाला ने गिरफ्तार कर लिया है। बठिंडा के बरनाला रोड स्थित मोहल्ला हजूरा कपूरा निवासी यशमान सिंह की पंजाब पुलिस को तीन महीने से तलाश थी।

एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने शुक्रवार को बताया कि आरोपी शूटर को 19 जनवरी की सुबह शंभू बॉर्डर पर हाईवे से गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से .32 बोर की दो पिस्तौल और 10 कारतूस बरामद हुए. शूटर हरियाणा भागने की फिराक में था.

ये भी पढ़ें: Chandigarh News: चंडीगढ़ में 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान, ये चीजें रहेंगी बंद

एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा ने बताया कि अक्टूबर 2023 में कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू निवासी धुरकोट रणसिंह थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा पर जान से मारने की नियत से गोलियां चलाई गई थीं। 

इस गोलीकांड के मामले में पटियाला पुलिस ने शूटर संदीप सिंह सीपा निवासी स्यूना पटियाला और उसके साथी बेअंत सिंह उर्फ ​​नूर निवासी रणसिंह खुर्द, जिला मोगा को दिसंबर में गिरफ्तार किया था, जिनके पास से तीन पिस्तौल और 10 कारतूस मिले थे. 

ये भी पढ़ें: PM Modi News: पिछले आठ दिनों से पीएम मोदी नहीं ग्रहन किया अन्न का एक भी दाना, जानें क्यों ?

To get all the latest updates, join us on Whatsapp Broadcast Channel.   

इस बार गोलीकांड में पकड़े गए शूटर यसमान की पहचान अज्ञात के रूप में हुई थी, लेकिन पटियाला पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामले को पूरी तरह से सुलझा लिया है. इस आरोपी के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. यासु गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और धुरकोट के जगदीप सिंह जग्गा का करीबी है। पुलिस का कहना है कि जग्गा के कहने पर यासु ने बिंदरू पर जानलेवा हमला किया।


 

Tags: punjab news

Location: India, Punjab, Moga

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM