खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update : पंजाब में घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी; 21 दिसंबर तक चलेगी शीतलहर
Published : Dec 19, 2023, 10:37 am IST
Updated : Dec 19, 2023, 10:37 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update Today News In Hindi
Punjab Weather Update Today News In Hindi

मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक प्रदेश के अमृतसर शिमला से ज्यादा ठंडे रहे।

Punjab Weather Update Today News In Hindi : पंजाब में घने कोहरे के साथ शीतलहर शुरू हो गई है. सीजन में पहली बार ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक प्रदेश के अमृतसर शिमला से ज्यादा ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह फरीदकोट का न्यूनतम तापमान 4.4, गुरदासपुर का 4.6, रोपड़ का 5.5, बठिंडा का 5.8, लुधियाना का 9.8, पटियाला का 7.6 और चंडीगढ़ का 7.2 डिग्री सेल्सियस रहा.

मौसम विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर तक राज्य में शीतलहर जारी रहेगी. इससे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है. इस बीच घना कोहरा भी बढ़ेगा. इस बीच विजिबिलिटी पचास फीसदी से भी कम रह सकती है.

 इसके अलावा पिछले साल के मुकाबले इस साल मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने मौसम में बदलाव का सारांश बताते हुए कहा कि पिछले दिन का अधिकतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस था, जबकि सामान्य तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस था। उन्होंने कहा कि प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग के कारण जलवायु में काफी बदलाव आया है. हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में भारी गिरावट हो सकती है और मौसम विभाग ने 20 और 21 दिसंबर को घने कोहरे का येलो अलर्ट भी जारी किया है.

(For more news apart from Punjab Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)


 
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM