खबरे |

खबरे |

Farmers Protest 2024: दिल्ली कूच से पहले खनौरी बॉर्डर पर युवा किसान की मौत; टोहाना बॉर्डर पर तैनात SI की भी मौत
Published : Feb 21, 2024, 4:50 pm IST
Updated : Feb 21, 2024, 4:50 pm IST
SHARE ARTICLE
 2 more deaths during farmers Protest News In Hindi
2 more deaths during farmers Protest News In Hindi

युवक की पहचान बठिंडा के गांव भल्लो निवासी शुभकरण सिंह के रूप में हुई है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था।

Farmers Protest 2024:  पंजाब के किसान शंभू और खनौरी बॉर्डर से दिल्ली पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. दोनों जगहों पर किसानों और पुलिस के बीच तनाव की भी खबरें हैं. पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं.

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि खनौरी बॉर्डर पर एक युवा  किसान की मौत हो गई है. युवक की पहचान बठिंडा के गांव भल्लो निवासी शुभकरण सिंह के रूप में हुई है। मृतक तीन बहनों का इकलौता भाई था। हालांकि, पुलिस या प्रशासन ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है.

उधर, टोहाना बॉर्डर पर तैनात एसआई विजय कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

शंभू बॉर्डर पर पंजाब के किसानों का 'दिल्ली चलो' मार्च शुरू हो गया है. दूसरी ओर, किसान खनौरी बॉर्डर से भी हरियाणा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे हैं. इस मौके पर किसानों को रोकने के लिए सख्त नाकेबंदी की गई है. इस बीच पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले छोड़े जाने की भी खबर है. मार्च शुरू होने से पहले किसानों को मास्क, दस्ताने और सुरक्षात्मक सूट वितरित किए गए।

दिल्ली रवाना होने से पहले शंभू बॉर्डर पर प्रार्थना की गई. उधर, शंभू और खनौरी बॉर्डर पर सुरक्षा बल अलर्ट पर हैं। यहां भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात हैं. किसानों ने आंसू गैस के गोलों से बचने के लिए विशेष मास्क और ईयर बड पहने।

(For more news apart from  2 more deaths during farmers Protest News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM