खबरे |

खबरे |

Punjab School Holidays News: पंजाब में अब नहीं बढ़ेगी स्कूल की छुट्टियां, शिक्षा विभाग ने की पुष्टि
Published : Jan 22, 2024, 5:48 pm IST
Updated : Jan 23, 2024, 4:59 pm IST
SHARE ARTICLE
Punjab school holidays
Punjab school holidays

इससे पहले, पंजाब सरकार ने केवल कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां बढ़ाई थीं।

Punjab School Holidays News:  पंजाब में ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है. कोहरे और ठंडी हवाओ ने लोगों की कंपकपी छुरा रखी है. ऐसे में छात्र ये कयाश लगा रहे थे कि स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा सकती है. वहीं बच्चे के माता-पिता बार-बार बढ़ाई जा रही छुट्टियों से बच्चे के पढ़ाई पर इसके असर को लेकर परेशान थे. ऐसे में अभिभावकों के लिए राहत की खबर आई है. राज्य में अब स्कूल की छुट्टियां और नहीं बढ़ाई जाएंगी. 

पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग के एक आधिकारिक सूत्र ने पुष्टि की कि स्कूल की छुट्टियों में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा।

बता दें कि इससे पहले, पंजाब सरकार ने केवल कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए शीतकालीन अवकाश की छुट्टियां बढ़ाई थीं।

इससे पहले पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक्स पर लिखा था, ''माननीय मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी के दिशानिर्देशों के अनुसार, राज्य के 5वीं कक्षा तक के सभी प्राथमिक विद्यालय (सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी) राज्य में भीषण ठंड के कारण और छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए 15 जनवरी से 21 जनवरी 2024 तक बंद रहेगा।

उन्होंने यह भी कहा था, ''राज्य के सभी मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों (सरकारी/सहायता प्राप्त/मान्यता प्राप्त और निजी) में कल यानी 15 जनवरी से सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक नियमित सत्र होंगे.'' सभी डबल-शिफ्ट स्कूलों का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक रहेगा, जबकि कोई भी डबल-शिफ्ट स्कूल शाम 4:00 बजे के बाद नहीं खुलेगा। ये आदेश तत्काल प्रभाव से 21 जनवरी 2024 तक लागू रहेंगे।''

इस बीच, चंडीगढ़ प्रशासन ने कुछ छात्रों के लिए स्कूल की छुट्टियां बढ़ा दी हैं. इस खबर को पढ़ने और इसके बारे में विवरण जानने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं।

Punjab Weather Update News: 

मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि हरियाणा और पंजाब में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि पंजाब के अधिकांश स्थानों और हरियाणा में कुछ स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की भविष्यवाणी की गई है।

  (For more news apart from Punjab School Holidays News​, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM