खबरे |

खबरे |

Punjab Weather: राज्य में अगले दो दिन रहेगा ठंड का प्रकोप! 25 जनवरी के बाद मौसम लेगा करवट
Published : Jan 23, 2024, 11:13 am IST
Updated : Jan 23, 2024, 11:13 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather update today in Hindi There will be cold outbreak for the next two days
Punjab Weather update today in Hindi There will be cold outbreak for the next two days

आज मंगलवार को पंजाब के सभी 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Punjab Weather Update: पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है. कोहरे और ठंड का यह असर अगले दो दिनों तक जारी रहेगा. 25 जनवरी के बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है।  25 जनवरी के बाद पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में धूप निकलने के आसार हैं जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी. हालांकि, इन तीनों राज्यों में बारिश की संभावना नहीं है और शुष्क ठंड जारी रहेगी.

आज मंगलवार को पंजाब के सभी 24 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक सभी जिलों में कोहरे का असर रहेगा, वहीं शीतलहर के कारण दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रहेगा. आज भी धूप कम रहेगी और तापमान सामान्य से 7 से 8 डिग्री कम रहने की संभावना है.

ये भी पढ़ें : Groww App Down: नहीं चल रहा 'ग्रो' एप, लोग परेशान

यही स्थिति हरियाणा में भी देखने को मिल रही है. 21 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. फरीदाबाद और पानीपत दो ऐसे जिले हैं जहां येलो अलर्ट जारी किया गया है. धूप कम रहने और दिन ठंडा रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज चंडीगढ़ में तापमान में गिरावट आएगी. तापमान 6 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. कोहरा बढ़ने से धूप निकलने की संभावना कम है. अमृतसर में आज कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. धूप निकलने की संभावना बहुत कम है. रात का तापमान गिरेगा। तापमान 5 से 11 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

जालंधर के तापमान में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। धूप निकलने की संभावना कम है और दिन काफी ठंडा रहेगा। तापमान 5 से 12 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. लुधियाना में आज कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है और दिन बेहद ठंडा रहेगा. तापमान 5 से 13 डिग्री के बीच रहेगा.

  (For more news apart fromPunjab Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM