खबरे |

खबरे |

Punjab News: अमृतसर में हथियारबंद हमलावरों ने NRI को मारी गोली
Published : Aug 24, 2024, 3:13 pm IST
Updated : Aug 24, 2024, 3:13 pm IST
SHARE ARTICLE
Armed assailants shot NRI in Amritsar news in hindi
Armed assailants shot NRI in Amritsar news in hindi

जानकारी के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दो हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चलाईं।

Punjab News: पंजाब में अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित दबुर्जी गांव में एक एनआरआई को उसके घर पर दो अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी.   वह  हाल ही में यूएसए से लौटे थे। 

जानकारी के अनुसार, यह चौंकाने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें दो हमलावरों ने उस पर तीन गोलियां चलाईं। अमेरिका से लौटे सुखचैन सिंह को उनकी पत्नी और उनकी पहली शादी से हुए दो बच्चे के सामने गोली मार दी गई।

 वीडियो में तीन बदमाश घर में घुसकर उस व्यक्ति पर गोलियां चलाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान पूरा परिवार उन्हें बचाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने बताया कि तीन हमलावर कार की आरसी पूछने के बहाने घर में घुसे और सुखचैन सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

इस बीच घायल युवक के परिजन हमलावरों से गोली न चलाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों ने एक भी बात नहीं सुनी और सुखचैन सिंह रिंकू के सिर और गर्दन में गोली मार दी। 

पुलिस ने बताया कि फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच जारी है। सिंह की पत्नी ने आरोप लगाया कि इस हमले के पीछे उनकी पहली पत्नी के परिवार का हाथ है।

(For more news apart from Punjabi Dies In America: Another Punjabi youth dies in America, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)

Tags: punjab news

Location: India, Punjab, Amritsar

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM