खबरे |

खबरे |

Farmer Protest: MSP गारंटी से आम उपभोक्ता को भी मिलेगी राहत- सरवन सिंह पंढेर
Published : Feb 25, 2024, 8:06 pm IST
Updated : Feb 25, 2024, 8:06 pm IST
SHARE ARTICLE
Farmer Protest: Common consumer will also get relief from MSP guarantee- Sarwan Singh Pandher
Farmer Protest: Common consumer will also get relief from MSP guarantee- Sarwan Singh Pandher

WTO के सम्मेलन के विरोध में दुनियाभर से 70 हजार लोगों को विरोध करने की इजाज़त दी गई है

Farmer Protest: किसान मजदूर मोर्चा और SKM (गैरराजनीतिक) ने आज दिनभर शंभु मोर्चा और खन्नौरी मोर्चा पर WTO के साथ भारत के कृषि समझौते के खतरों पर सम्मेलन आयोजित हुए। शंभू मोर्चे पर  अर्थशास्त्री रणजीत सिंह घुमन, वरिष्ठ पत्रकार हमीर सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता हरमन सिंह ढींढसा सहित दो दर्जन से ज्यादा बुद्धिजीवियों और किसान नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित किया। विस्तार से WTO और कृषि समझौते पर बात रखी गई, अब तक देश में उसके चलते किसानों सहित आम उपभोक्ता को हो रहे नुकसान के ऊपर बात की गई।

शाम को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए KMM के संयोजक सरवन सिंह पंढेर और SKM (गैरराजनीतिक) के शुखजीत सिंह हरदौझंडा ने साफ किया की MSP गारंटी से आम उपभोक्ता को भी राहत मिलेगी। हमारे पास अभी तक के उदाहरण है की फसलों पर MSP दी जाती है उनके दाम कभी भी बेतहाशा नहीं बढ़ते, जबकि आलू-टमाटर-प्याज़ जैसे अनगिनत उदाहरण है ऐसी फसलें है जिनपर MSP नहीं दी जाती और उनके दाम बहुत ज्यादा ऊपर-नीचे होते रहते है। सरकार का ये कहना की MSP की गारंटी देने पर महंगाई बढ़ जाएगी, जबकी ये बिलकुल बेबुनियाद है। साथ ही उन्होंने कहा WTO के साथ कृषि समझौते के चलते किसानों को नुकसान होगा, कृषि क्षेत्र में करोड़ों लोगों को मिल रहे रोजगार को छीनकर चंद लोगों के हाथ में दे दिया जाएगा। ऐसा समझौता जो कॉरपोरेट को फायदा देने के लिए बना है, उसका हम विरोध करते है और सरकार से अपील करते है की कल हो रही बैठक में कृषि समझौते से बाहर आने का फैसला ले।

आगे बताते हुए उन्होंने कहा की कल दुबई में होने जा रहे WTO के सम्मेलन के विरोध में दुनियाभर से 70 हजार लोगों को विरोध करने की इजाज़त दी गई है जबकि भारत की सरकार अपने ही नागरिकों को दिल्ली नहीं जाने दे रही, उन्हें रोकने के लिए पंजाब और हरियाणा की सीमाओं को अंतरराष्ट्रीय सीमा जैसा बना दिया है। जिस WTO का हिस्सा भारत बना हुआ है उसके ही सम्मेलन से ही इतना सीख लें।

कल होने जा रही WTO की बैठक के विरोध में देशभर के गांव-गांव में WTO के पुतलों की शव यात्रा निकालकर उन्हें जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दोनों मोर्चों पर 3 बजे पुतले जलाए जाएंगे।

हम पंजाब सरकार से मांग करते है की शहीद किसान शुभ करण सिंह की हरियाणा पुलिस द्वारा गोली मारकर हत्या करने के मामले में जल्दी से FIR दर्ज करके तुरंत उचित कार्यवाही करें।

(For more news apart from Farmer Protest: Common consumer will also get relief from MSP guarantee- Sarwan Singh Pandher News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman)     

Tags: punjab

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM