खबरे |

खबरे |

Nabha Jail ब्रेक कांड के Mastermind रमनजीत रोमी को जल्द लाया जाएगा भारत
Published : Aug 27, 2023, 9:38 am IST
Updated : Aug 27, 2023, 9:38 am IST
SHARE ARTICLE
Ramanjit Romi(file photo)
Ramanjit Romi(file photo)

बता दें कि गैंगस्टर रोमी हॉन्ग-कॉन्ग पुलिस की हिरासत में है और पंजाब पुलिस इस केस की जांच कर रही है। 

चंडीगढ़: नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड भगोड़े गैंगस्टर रमनजीत सिंह उर्फ ​​रोमी को भारत लाने का रास्ता साफ हो गया है. गैंगस्टर रोमी की याचिका हांगकांग हाई कोर्ट ने खारिज कर दी है. जिसके चलते अब उसे जल्द ही भारत लाया जा सकेगा। बता दें कि गैंगस्टर रोमी हॉन्ग-कॉन्ग पुलिस की हिरासत में है और पंजाब पुलिस इस केस की जांच कर रही है। 

दरअसल, इससे पहले हांगकांग कोर्ट ने गैंगस्टर रोमी के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार के अनुरोध को मंजूरी दे दी है. इसके बाद रोमी ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की, जो अब खारिज हो गई है. इससे पहले गैंगस्टर रोमी के लापता होने के बाद उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया था.

रोमी पर 2016-17 में जालंधर और लुधियाना में हुई हत्याओं में भी शामिल होने का संदेह है। पंजाब पुलिस के मुताबिक, वह गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह शेखो के संपर्क में था। गुरप्रीत उन छह लोगों में से एक था जो नवंबर 2016 में नाभा जेल से भाग गया था और इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता था।

पुलिस का मानना ​​है कि रोमी ने जेल से भागने वालों को पैसे मुहैया कराए थे. इसके साथ ही जेलब्रेक की पूरी साजिश हांगकांग से रची गई थी. गौरतलब है कि रमनजीत रोमी ने विदेश में बैठ कर नाभा जेल ब्रेक कांड की सारी साज़िश रची थी और इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा को लेकर भी कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। ये घटना वर्ष 27 नवंबर 2016 की है। जब पटियाला की नाभा जेल से छह कैदी फरार हो गए थे. इनमें दो आतंकवादी और चार कुख्यात गैंगस्टर शामिल थे। इस घटना की सारी रूपरेखा विदेश में बैठ कर उक्त गैंगस्टर रोमी ने तैयार की थी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM