खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी
Published : Feb 28, 2024, 3:30 pm IST
Updated : Feb 29, 2024, 2:16 pm IST
SHARE ARTICLE
Alert issued for heavy rain and hailstorm in Punjab News In Hindi
Alert issued for heavy rain and hailstorm in Punjab News In Hindi

कुछ स्थानों पर बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

Punjab Weather Update Today In Hindi: पंजाब में फिलहाल कल तक मौसम साफ रहेगा। वहीं राज्य में 1 मार्च से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र पर एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे ठंड भी बढ़ेगी. ऐसे में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है. 1 मार्च से 3 मार्च तक प्रदेश में कई जगहों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी.

कुछ स्थानों पर बारिश, तूफान और ओलावृष्टि की भी संभावना है. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है. जलवायु में बदलाव के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच का अंतर 3 डिग्री हो गया है. इसके साथ ही राज्य में तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम दर्ज किया गया है. सबसे अधिक तापमान लुधियाना में दर्ज किया गया. वहां तापमान 23.4 डिग्री रहा, जबकि सबसे कम तापमान गुरदासपुर में 20.0 डिग्री रहा. हालांकि, दिन में धूप निकलने से मौसम गर्मी जैसा है, लेकिन शाम होते-होते ठंड बढ़ती जा रही है। 

पंजाब में अमृतसर 22.6 डिग्री, पटियाला 20.8 डिग्री, पठानकोट 23.3, बठिंडा 22.4, एसबीएस नगर में 21.2 डिग्री, बरनाला में 20.06, फरीदकोट में 22.9, फतेहगढ़ साहिब में 21.0 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है.

(For more news apart from Punjab Weather Update Today News In Hindi, stay tuned to Rozana Spokesman Hindi)

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਵੱਡੀ ਖ਼ਬਰ: ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਚ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਐਨ.ਕਾਉਂਟਰ, ਇੱਕ ਜਵਾਨ ਸ਼ਹੀਦ, 4 ਜ਼ਖਮੀ, ਅੱਤ.ਵਾਦੀ ਢੇਰ, ਦੇਖੋ LIVE

27 Jul 2024 12:01 PM

ਪੰਜਾਬ \'ਚ ਹਲੀਮੀ ਰਾਜ ਸਥਾਪਤ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਕਰਦੇ ਗੁਰੂ ਦੇ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਮੱਤ!

26 Jul 2024 4:57 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM