खबरे |

खबरे |

Punjab Weather Update: पंजाब में भीषण गर्मी, मई में पहली बार पारा 49 डिग्री के पार, जानें कब से राहत की उम्मीद
Published : May 29, 2024, 11:11 am IST
Updated : Jun 3, 2024, 9:57 am IST
SHARE ARTICLE
Punjab Weather Update news in hindi mercury crosses 49 degrees
Punjab Weather Update news in hindi mercury crosses 49 degrees

मौसम विभाग के मुताबिक, यह पहली बार है कि पंजाब में मई महीने में पारा 49 डिग्री के पार गया है.

Punjab Weather Update  News In Hindi: आसमान से बरस रही आग से पंजाब-हरियाणा समेत उत्तर भारत उबलने लगा है. पंजाब में पारा 49 डिग्री के पार पहुंच गया है, गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड  तोड़ दिए है. मंगलवार को बठिंडा 49.3 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के मुताबिक, यह पहली बार है कि पंजाब में मई महीने में पारा 49 डिग्री के पार गया है. बठिंडा और लुधियाना भीषण गर्मी की चपेट में हैं. अमृतसर, पटियाला, पठानकोट, आदमपुर, हलवारा, फरीदकोट में लू जारी है। मंगलवार को पंजाब के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे अब यह सामान्य से 6.5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग ने बुधवार को भी भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है, लेकिन गुरुवार से इस भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

आज 6 जिलों में रेड अलर्ट 

मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक आज 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है. फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर और बठिंडा में रेड अलर्ट रहेगा। वहीं पूरे प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही आज सभी शहरों के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी।

विभाग ने गुरुवार से चार दिनों तक पंजाब में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है. विभाग के मुताबिक इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है, इसके बावजूद अन्य जगहों पर गर्मी जारी रहेगी. विभाग के मुताबिक 29 मई से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है. जिसके चलते कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विभाग के मुताबिक जून का महीना भी राहत भरा नहीं लग रहा है. जून माह में भी गर्मी का प्रकोप जारी रहने की आशंका है।

पंजाब के आठ शहरों में तापमान 46 तक पहुंचा

बठिंडा-49.3 28.0
फ़िरोज़पुर- 46.9 24.3
बरनाला- 46.8 25.8
पटियाला- 46.6 26.0
अमृतसर- 46.3 24.8
लुधियाना- 46.2 25.0
पठानकोट- 46.0 25.2
फरीदकोट- 46.0 27.0

(For more news apart from Punjab Weather Update news in hindi mercury crosses 49 degrees, stay tuned to Rozana Spokesman)


 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM