खबरे |

खबरे |

भाजपा सरकार ने ‘तुष्टीकरण’ के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित किया : CM योगी
Published : May 1, 2023, 5:29 pm IST
Updated : May 1, 2023, 5:29 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP govt focused on development instead of 'appeasement': CM Yogi
BJP govt focused on development instead of 'appeasement': CM Yogi

उन्होंने कहा कि हम किसी एक वर्ग की तृष्टिकरण के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

मुरादाबाद(उप्र) : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार ने ‘तुष्टीकरण’ के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित कर लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य में अब ‘माफिया राज’ नहीं है और गुंडे जो पहले खुला घूमते थे अब गले में तख्ती लटका कर दया की भीख मांग रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में चार मई और 11 मई को दो चरणों में नगर निकाय चुनाव होगा। मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यानाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ‘सबका साथ सबका विकास’ के मूल मंत्र को लेकर आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हम किसी एक वर्ग की तृष्टिकरण के बजाय विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने मुरादाबाद के पीतल उद्योग की चर्चा करते हुए कहा कि पहले यह मंदी के दौर से गुजर रहा था और कारीगर पलायन कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘ अब मुरादाबाद का पीतल कारोबार अपने वैभव को दोबारा प्राप्त कर रहा है। उसकी वैश्विक पहचान बढ़ी है। उसका निर्यात बढ़ा है।’’

योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद के शिल्पी व पद्मश्री विजेता दिलशाद हुसैन का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। उनके हाथ की बनी कलाकृति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर को भेंट की। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की सरकारें जो 60 साल में नहीं कर पाई उसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने नौ साल में पूरा करके दिखाया है।

कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘उत्तर प्रदेश किसी की जागीर नहीं है। अब उत्तर प्रदेश में कोई ‘माफिया राज’ नहीं है। कोई रंगदारी, फिरौती नहीं मांग रहा है। प्रदेश में आम आदमी सुरक्षित है, गुंडे माफिया जो पहले खुला घूमते थे अब गले में तख्ती लटका कर रहम की भीख मांग रहे हैं।’’

उन्होंने दावा किया कि सरकार ने प्रदेश में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने का वादा पूरा किया और गांव,सड़क और घरों से ‘अंधियारा’ दूर किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘‘80 करोड़ लोगों को निशुल्क राशन का सिलसिला जारी है। आयुष्मान के तहत मुफ्त इलाज किया जा रहा है। निराश्रित, निर्धन असहाय लोगों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना में घर दिए जा रहे हैं। शौचालय बनवाए जा रहे हैं। उज्ज्वला योजना के तहत सभी घरों में रसोई गैस सिलेंडर पहुंचाए गए हैं।’’ 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM