खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश की13 सीटों पर मतदान जारी, सुबह नौ बजे तक 12.94 % वोटिंग
Published : Jun 1, 2024, 10:54 am IST
Updated : Jun 1, 2024, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Voting Today news in hindi
Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Voting Today news in hindi

राज्य में सुबह नौ बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है।

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Voting Today news in Hindi: लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान आज यानी 1 जून को हो रहा है. जिसमें अन्य राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. जो शाम 6 बजे तक जारी होगी. 

राज्य में सुबह नौ बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। इस चरण में मतदाता प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी समेत 144 उम्मीदवारों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे।

राज्य की इन 13 सीट पर लोकसभा चुनाव के साथ-साथ सोनभद्र जिले की दुद्धी विधानसभा सीट (अनुसूचित जनजाति के लिए सुरक्षित) पर उपचुनाव के लिए भी मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, सुबह नौ बजे तक बलिया में 13.42 प्रतिशत, बांसगांव में 10.37 प्रतिशत, चंदौली में 14.34 प्रतिशत, देवरिया में 13.74 प्रतिशत, गाजीपुर में 13.32 प्रतिशत, घोसी में 10.32 प्रतिशत, गोरखपुर में 12.99 प्रतिशत, कुशीनगर में 13.50 प्रतिशत, महाराजगंज में 14.44 प्रतिशत, मिर्जापुर में 14.93 प्रतिशत, रॉबर्ट्सगंज में 10.74 प्रतिशत, सलेमपुर में 13.39 प्रतिशत और वाराणसी में 12.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

राज्य की 13 सीट पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कुल 144 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं जिनमें 134 पुरुष और 10 महिलाएं शामिल हैं। मोदी वाराणसी से तीसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं। वह गंगा किनारे बसे इस प्राचीन आध्यात्मिक क्षेत्र से लगातार तीसरी बार जीत हासिल करने के लिए चुनाव मैदान में हैं।

CM योगी ने किया मतदान  

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया। गोरखपुर सीट पर भाजपा के रवि किशन, सपा की काजल निषाद और बसपा के जावेद अशरफ के बीच मुकाबला है।

 गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने अंतिम चरण में गोरखपुर के मतदान केंद्र पर मतदान किया।

LPG Price Cut: चुनावी नतीजों से पहले आम लोगों को महंगाई से राहत, LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि सोनभद्र जिले के दुद्धी विधानसभा (सुरक्षित) उपचुनाव के लिए छह उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सोनभद्र जिले में दुद्धी (आरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से 2022 में चुने गये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम दुलाल को दुष्कर्म के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद यह सीट खाली हो गई थी। सोनभद्र जिले के दुद्धी (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव भी शनिवार को हो रहा है। सुबह नौ बजे तक दुद्धी में 11.64 प्रतिशत मतदान हुआ।

रिणवा के मुताबिक, इस चरण की 13 लोकसभा सीट 11 जिलों में स्थित हैं। सातवें चरण में राज्य की 13 लोकसभा सीट में से 11 सामान्य श्रेणी की हैं, जबकि दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं।

इन चरण के प्रमुख उम्मीदवारों में वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय (चंदौली), केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल (मिर्जापुर) और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी (महराजगंज) शामिल हैं। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर (बलिया), मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी (गाजीपुर), भोजपुरी अभिनेता रवि किशन और अभिनेत्री काजल निषाद (गोरखपुर) भी चुनावी मैदान में हैं। बिना किसी गठबंधन के चुनाव लड़ रही बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी इन सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

सातवें चरण के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के दो घटक दलों अपना दल (एस) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के तीन उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से अपना दल (एस) प्रमुख व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल और राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) सीट से रिंकी कौल चुनावी रण में ,हैं वहीं घोसी लोकसभा क्षेत्र में सुभासपा प्रमुख व उत्तर प्रदेश के पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के पुत्र अरविंद राजभर मुकाबले में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा केंद्रीय मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने अपनी-अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी रिणवा ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, जिनमें ठंडा पेयजल, पुरुषों और महिलाओं के लिए शौचालय, विकलांगों एवं बुजुर्गों के लिए व्हीलचेयर और कुर्सियों की व्यवस्था शामिल हैं।

(For more news apart from LUttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Voting Today news in hindi, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM