खबरे |

खबरे |

बहराइच में दो मोटरसाइकिलों की आपस में भिड़ंत, बच्ची समेत तीन की मौत
Published : Sep 1, 2023, 5:57 pm IST
Updated : Sep 1, 2023, 5:57 pm IST
SHARE ARTICLE
Two motorcycles collide in Bahraich, three including girl killed
Two motorcycles collide in Bahraich, three including girl killed

दोनों परिवार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर अपने-अपने घर लौट रहे थे।

बहराइच (उप्र) : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के मोतीपुर थाना इलाके में राजापुरकलां गांव के निकट दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार साल की बच्ची एवं एक बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम मोतीपुर थाना क्षेत्र निवासी ओंकार (40) अपनी पत्नी मैना देवी (38) व सास शबनम (80) को बाइक पर बिठाकर ससुराल से वापस घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि एक अन्य व्यक्ति गणेश अपनी चार साल की बेटी अंशिका व पत्नी के साथ बाइक पर सामने से आ रहा था। पुलिस ने बताया कि दोनों बाइकों की आमने सामने टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में ओंकार (40) तथा शबनम (80) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी, जबकि अंशिका (चार) की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल गणेश, मैना देवी व गणेश की पत्नी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार दोनों परिवार रक्षाबंधन का त्यौहार मनाकर अपने-अपने घर लौट रहे थे। बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी तथा चालकों ने हेलमेट भी नहीं लगा रखे थे। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM