खबरे |

खबरे |

उप्र : गोंडा में महिला के साथ सामूहिक बलात्कार , तीन युवकों के खिलाफ FIR दर्ज
Published : Jan 3, 2023, 10:54 am IST
Updated : Jan 3, 2023, 10:54 am IST
SHARE ARTICLE
UP: Woman gang-raped in Gonda, FIR lodged against three youths
UP: Woman gang-raped in Gonda, FIR lodged against three youths

शिकायत के अनुसार, 23 नवंबर 2022 की शाम करीब पांच बजे जब वह धान लाने के लिए अपने खेत जा रही थी, तभी गांव के तीन लोगों ने रास्ते में उसे रोक लिया और...

गोंडा (उप्र) : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

कर्नलगंज के क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि उसका पति बीमार है और उसका लखनऊ में इलाज चल रहा है, उसके ससुर की मृत्यु हो चुकी है और घर पर वह अपनी सास के साथ रहती है।.

उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार, 23 नवंबर 2022 की शाम करीब पांच बजे जब वह धान लाने के लिए अपने खेत जा रही थी, तभी गांव के ही तीन लोगों ने रास्ते में उसे रोक लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

स्थानीय पुलिस द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं किए जाने पर पीड़िता ने महिला आयोग में शिकायत की और आयोग के हस्तक्षेप पर मामले की प्राथमिकी दर्ज की गई है। सिंह ने बताया कि आयोग के निर्देश पर सोमवार को अनूप सिंह, सुमित सिंह व बब्बू सिंह के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

Location: India, Uttar Pradesh, Gonda

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM