खबरे |

खबरे |

होमगार्ड पिता ने बेटी की हत्या कर शव हिंडन नदी में फेंका, गिरफ्तार
Published : Mar 3, 2023, 11:03 am IST
Updated : Mar 3, 2023, 11:03 am IST
SHARE ARTICLE
Home guard father killed daughter and threw body in Hindon river, arrested
Home guard father killed daughter and threw body in Hindon river, arrested

पुलिस ने 23 फरवरी की हुई इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

बागपत : उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के पांची गांव में होमगार्ड के रूप में कार्यरत एक पिता ने अपनी बेटी की कथित तौर पर गला दबाकर हत्या कर दी और उसका शव भाई की मदद से मुकारी गांव में हिंडन पुल से नीचे फेंक दिया। पुलिस ने 23 फरवरी की हुई इस घटना का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हिंडन नदी से मृतक युवती का शव बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी खेकड़ा प्रीता सिंह ने बृहस्पतिवार देऱ शाम घटना का खुलासा किया। सिंह ने बताया कि बीती 26 फरवरी को थाना चांदीनगर पुलिस को सूचना मिली कि उसी थाने में तैनात होमगार्ड प्रमोद निवासी ग्राम पांची ने अपनी 16 वर्षीय लड़की जिया उपाध्याय की हत्या कर शव को हिंडन नदी में फेंक दिया है।

सूचना पर पुलिस द्वारा प्रमोद को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसकी निशानदेही पर उसकी लड़की का शव हिंडन नदी से बरामद किया गया।

सीओ सिंह के अनुसार गिरफ्तार आरोपी प्रमोद ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने 23 फरवरी की रात बेटी को एक युवक से बात करते हुए देख लिया और गुस्से में आकर उसने उसकी रात में ही हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक प्रमोद ने बताया कि उसने शव को अपने भाई मोहित के साथ मिलकर मुकारी गांव में हिंडन नदी के पुल से नीचे फेंक दिया था। सिंह ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM