खबरे |

खबरे |

उप्र : पुलिस की 'पिटाई' से युवक की मौत, आरोपी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई
Published : Jul 3, 2023, 2:55 pm IST
Updated : Jul 3, 2023, 2:55 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Youth dies due to police 'beating', action against accused policeman
UP: Youth dies due to police 'beating', action against accused policeman

अब तक इस मामले में मृतक के परिजनों ने किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।.

बागपत (उप्र): बागपत जिले के खेकड़ा क्षेत्र में जुआ खेलने के संदेह में पकड़े गये एक युवक की कथित रूप से पुलिस द्वारा पिटाई से मौत होने के मामले में आरोपी पुलिसकर्मी को तत्‍काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।.

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने सोमवार को बताया कि रविवार को खेकड़ा थाना क्षेत्र स्थित रटौल के निवासी 26 वर्षीय साजिद की कथित रूप से पुलिस द्वारा पीटे जाने से मौत हो गयी। इस मामले में आरोपी पुलिसकर्मी अभय कुमार को तत्‍काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

उन्‍होंने कहा कि अभी तक हुई जांच में हालांकि साजिद को पुलिस द्वारा प्रताड़ित किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। साजिद के शव का पोस्टमार्टम डाक्टरों के पैनल के जरिये कराया गया है। अब तक इस मामले में मृतक के परिजनों ने किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है।.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना की जांच क्षेत्राधिकारी प्रीता सिंह कर रही हैं।.

उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच के अनुसार, दो जुलाई को खेकड़ा के रटौली पुलिस चौकी क्षेत्र में आम के बाग में कुछ लड़के संदिग्‍ध हालात में बैठे थे और पुलिस को देखकर वे भागने लगे। पुलिस ने उनमें से साजिद को पकड़ लिया और रटौल पुलिस चौकी में पूछताछ कर उसे थोड़ी ही देर बाद छोड़ दिया गया। .

उधर, साजिद के पिता बाबू व अन्य परिजनों का कहना है कि साजिद रविवार को सुबह नूरबाग के पास कुछ युवकों के साथ बैठा था, तभी वहां पुलिसकर्मी पहुंच गए। उन्हें देखकर अन्य युवक भाग गए, लेकिन साजिद को पुलिस पकड़कर चौकी पर ले गई। परिजन का दावा है कि चौकी में साजिद की बेरहमी से पिटाई की गयी और उसकी हालत खराब होने पर उसके परिजनों को बुलाकर उसे ले जाने को कहा गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, लेकिन रास्ते में ही साजिद ने दम तोड़ दिया। .

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर बंथला-ढिकौली मार्ग पर साजिद का शव रखकर रास्‍ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीणों का प्रदर्शन खत्‍म हुआ। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM