खबरे |

खबरे |

उप्र : आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप के बाद कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Published : Feb 5, 2023, 2:24 pm IST
Updated : Feb 5, 2023, 2:24 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Body exhumed from grave and sent for postmortem after allegation of abetment to suicide
UP: Body exhumed from grave and sent for postmortem after allegation of abetment to suicide

पुलिस क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही है।

मुजफ्फरनगर (उप्र) : परिवार द्वारा एक व्यक्ति पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाए जाने के बाद जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति से यहां एक कब्र से शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने रविवार को बताया कि मिरानपुर कस्बे में आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति के बाद शनिवार को कब्र से आस मोहम्मद (30) का शव निकाला गया और इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शकील अहमद ने कहा कि इस मामले में आगे की कार्रवाई के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने की प्रतीक्षा कर रही है।

आस मोहम्मद के रिश्तेदार अकिल द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, मेहर सिंह नाम के एक व्यक्ति द्वारा प्रताड़ित किए जाने की वजह से आस मोहम्मद ने 11 जनवरी को जहर खाकर आत्महत्या कर ली थी।. पुलिस ने 25 जनवरी को सिंह के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया और इस मामले में जांच चल रही है।.

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM