खबरे |

खबरे |

झांसी : स्टंट करना पड़ा महंगा, बाइक से गिरकर 12वीं के छात्रा की मौत
Published : Jun 5, 2023, 1:42 pm IST
Updated : Jun 5, 2023, 1:42 pm IST
SHARE ARTICLE
 12th student died after falling from bike
12th student died after falling from bike

मृतक छात्रा की पहचान हरीश शर्मा की पुत्री श्रद्धा शर्मा (18) के रुप में हुई है।

झांसी : रविवार की रात दोस्तों के साथ स्टंट करने के दौरान सड़क हादसे में 12वीं की छात्रा की मौत हो गयी. घटना के बाद उसके दोस्त भी मौके से फरार हो गए। दरअसल दो दोस्त बाइक पर रेस लगाते हुए स्टंट कर रहे थे। तभी दोनों बाइक आपस में टकरा गई। इसके बाद छात्रा बाइक से नीचे गिर गई। यह देख दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस पूछताछ के लिए उसकी तलाश कर रही है। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही बच्ची के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक छात्रा की पहचान हरीश शर्मा की पुत्री श्रद्धा शर्मा (18) के रुप में हुई है। वह अपने परिवार के साथ महानगर के आशिक चौराहे पर भाजपा कार्यालय के पास रहती थी। रविवार की शाम वह खुशीपुरा निवासी सुमित शिवम के साथ घूमने निकली। पुलिस का कहना है कि बाइक सुमित चला रहा था और उसके पीछे श्रद्धा बैठी थी। जबकि शिवम के पास बुलेट थी और उसके पीछे दो लड़कियां बैठी थीं।

दोनों तेज रफ्तार बाइक पर सवार होकर किला रोड से मिनर्वा चौराहे की ओर जा रहे थे। रात करीब 10 बजे जैसे ही तेज रफ्तार में ये लोग मिरनावा चौराहे पर पहुंचे सुमित की बाइक शिवम से टकरा गई और बेकाबू हो गई. इसी बीच श्रद्धा भी खुद पर काबू नहीं रख पाईं और बाइक से नीचे गिर गईं। हादसे में वह बुरी तरह जख्मी हो गई। उसके कपड़े खून से सने हुए थे।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर जमा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल श्रद्धा को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इधर, हादसे के बाद उसके सभी दोस्त मौके से फरार हो गए। बच्ची की मौत की खबर मिलते ही भाई नितिन, उसकी मां व अन्य लोग रोते हुए मौके पर पहुंचे। इंस्पेक्टर संजय गुप्ता के मुताबिक शव का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा। उनकी मौत के बाद श्रद्धा के घर में कोहराम मच गया है. उसके पिता हरीश शर्मा रोडवेज से सेवानिवृत्त होने के बाद परिवार के साथ रहते हैं। वह तीन भाई बहनों में सबसे छोटी थी। उनके बड़े भाई नितिन और एक बहन की शादी हो चुकी है। श्रद्धा अब पढ़ रही थी। बेटी की लाश देख मां उषा बेहोश हो गई।
 

Location: India, Uttar Pradesh, Jhansi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM