खबरे |

खबरे |

एनसीआर : पुलिस अधिकारी के साथ बदसलूकी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार
Published : Jan 6, 2023, 4:17 pm IST
Updated : Jan 6, 2023, 4:17 pm IST
SHARE ARTICLE
NCR: Man arrested for misbehaving with police officer
NCR: Man arrested for misbehaving with police officer

चेकिंग के दौरान जब आरोपी की कार रोकी गई तब वह नशे की हालत में गाड़ी चलाता पाया गया और उसके पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे।

नोएडा (उप्र) : ग्रेटर नोएडा में जांच अभियान के दौरान एक पुलिस अधिकारी के साथ कथित रूप से बदसलूकी करने को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) अभिषेक वर्मा ने बताया कि बुधवार और बृहस्पतिवार की दरम्यानी रात को चेकिंग के दौरान जब आरोपी की कार रोकी गई तब वह नशे की हालत में गाड़ी चलाता पाया गया और उसके पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे।

उनके अनुसार आरोपी की पहचान राहुल भाटी के रूप में हुई है जिसने भारतीय जनता पार्टी की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की गाजियाबाद इकाई का कार्यकर्ता होने का दावा किया।

अब तक हालांकि भाजपा या भाजयुमो ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

पुलिस ने बताया कि जब बिलासपुर-सिकंदराबाद रोड पर भाटी की कार को रोका गया, तब गाड़ी तेज गति से जा रही थी और हूटर बहुत ऊंची आवाज में बज रहा था। इस मारूति स्विफ्ट कार के शीशे पर भाजयुमो का स्टीकर और भाजपा का झंडा लगा था। उसपर लगे एक स्टीकर में ‘अध्यक्ष: महानगर, गाजियाबाद भाजपा’ लिखा था।

वर्मा ने कहा, ‘‘ दनकौर इलाके में पुलिस चौकी स्थापित की गयी है जहां एक कार को रोका गया। राहुल भाटी कार चला रहा था लेकिन वह नशे में था। कार में काली फिल्म, सायरन और हूटर लगे थे। उसने पुलिस के साथ बदतमीजी भी की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पुलिस ने कार जब्त कर ली और राहुल भाटी के विरूद्ध सीआरपीसी की धारा 151 के तहत कार्रवाई की गयी। उसके बाद उसे सक्षम अदालत में पेश किया गया। ’’ उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM