खबरे |

खबरे |

उप्र: बरेली में बेटे ने की मां की हत्या
Published : Feb 6, 2023, 4:41 pm IST
Updated : Feb 6, 2023, 4:41 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Son kills mother in Bareilly
UP: Son kills mother in Bareilly

पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को फरीदा बेगम अपने घर में अकेली थीं और इसी दौरान लकी का बुलेट खरीदने को लेकर अपनी मां से विवाद हो गया।

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बेटे ने बुलेट मोटरसाइकिल नहीं दिलाने पर कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी। पुलिस ने मामले का सोमवार को खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने के साथ हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार को बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक नगर राहुल भाटी ने बताया कि प्रेमनगर थाना के भूड़ लल्ला बाजार के पीछे एक महिला फरीदा (75) का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था। बेटे ने हत्या के संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने जब मामले की जांच की तो महिला का दत्तक पुत्र अफसर खान उर्फ लकी निकला। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को सोमवार को गिरफ्तार करके मामले का खुलासा कर दिया है।

बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के कोहाड़ापीर में 17 जनवरी को एक महिला का शव उसके घर में खून से लथपथ मिला था।

पुलिस के मुताबिक 17 जनवरी को फरीदा बेगम अपने घर में अकेली थीं और इसी दौरान लकी का बुलेट खरीदने को लेकर अपनी मां से विवाद हो गया।

पुलिस ने बताया कि लकी ने अपनी मां को रसोई में लोहे की छड़ से पीट पीटकर मार डाला। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए वह कई तरह की कहानी बना रहा था जिससे उस पर शक गहरा गया था। पुलिस ने जब कड़ाई से लकी से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM