खबरे |

खबरे |

उप्र: पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरी कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत
Published : Aug 6, 2023, 11:31 am IST
Updated : Aug 6, 2023, 11:31 am IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

बोलेरो कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार छह नेपाली नागरिकों की मौत हो गई। ये लोग एक ही परिवार से थे।

श्रावस्ती (उप्र):  उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है. जिले के इकौना क्षेत्र में बौद्ध परिपथ पर एक बोलेरो कार पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार छह नेपाली नागरिकों की मौत हो गई। ये लोग एक ही परिवार से थे।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के नेपालगंज शहर स्थित त्रिभुवन चौक इलाके के कुछ लोग शनिवार को कार से संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद में अपने किसी रिश्तेदार के घर गए थे और शनिवार शाम को सभी बलरामपुर और श्रावस्ती होते हुए नेपालगंज वापस जा रहे थे। उन्होंने बताया कि देर रात रास्ते में श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र में स्थित सीताद्वार के पास उनका वाहन अनियंत्रित हो गया और एक पेड़ से टकराने के बाद सड़क किनारे खाई में गिर गया।

 इस दुर्घटना में एक ही परिवार के नीलांश (36), उसकी बहन नीति (20), दीपिका (35) तथा इसी परिवार की तीन और डेढ़ वर्षीय दो बच्चियों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इसके अलावा वैभव (36) नामक व्यक्ति की बहराइच मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बहराइच के नानपारा कस्बा निवासी वाहन चालक अजय मिश्र (25) का बहराइच मेडिकल कालेज में इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM