खबरे |

खबरे |

सावधान : नकली आभूषण देकर ठग उड़ा ले गया सात लाख रुपए
Published : Dec 6, 2022, 4:14 pm IST
Updated : Dec 6, 2022, 4:14 pm IST
SHARE ARTICLE
Caution: The thug took away seven lakh rupees by giving fake jewelery
Caution: The thug took away seven lakh rupees by giving fake jewelery

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आभूषण गिरवी रखकर बुजुर्ग से सात लाख रुपए ले लिए, लेकिन बाद में पता चला कि आभूषण नकली हैं।

नोएडा (उप्र) : नोएडा में नकली आभूषण को असली बताकर एक बुजुर्ग से सात लाख रुपए ठगे जाने का मामला सामने आया है।

थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि निजामुद्दीन नामक एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह नवंबर 2020 में अपने किसी रिश्तेदार के घर जाने के लिए परी चौक पर खड़ा था, तभी राजू नामक एक व्यक्ति उनके पास आया तथा उसने बातों बातों में उनसे दोस्ती कर ली और उनका मोबाइल फोन नंबर ले लिया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन बाद राजू ने एक महिला को अपनी मां बताकर निजामुद्दीन से उसकी बात कराई।

दर्ज शिकायत के अनुसार, महिला ने कहा कि उसे अपनी दो बेटियों का विवाह करना है, लेकिन उसके पास नकदी नहीं है और वह 10 लाख रुपए मूल्य के सोने के पुराने आभूषण गिरवी रखना चाहती है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने आभूषण गिरवी रखकर बुजुर्ग से सात लाख रुपए ले लिए, लेकिन बाद में पता चला कि आभूषण नकली हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM