Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी का बड़ा दावा, 'परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता'

खबरे |

खबरे |

Lok Sabha Elections 2024: सीएम योगी का बड़ा दावा, 'परिवार की पांचों सीट हारेगी सपा, नहीं खुलेगा खाता'
Published : May 9, 2024, 3:55 pm IST
Updated : May 9, 2024, 3:55 pm IST
SHARE ARTICLE
CM yogi Adityanath's big claim, 'SP will lose all five seats of the family, account will not be opened'
CM yogi Adityanath's big claim, 'SP will lose all five seats of the family, account will not be opened'

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है।

Lok Sabha Elections 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि मौजूदा लोकसभा चुनाव में राज्य में समाजवादी पार्टी (सपा) का खाता भी नहीं खुलेगा। मुख्यमंत्री लखीमपुर खीरी में भाजपा उम्मीदवार अजय मिश्रा 'टेनी' के पक्ष में आयोजित एक जनसभा के संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में सपा का खाता भी नहीं खुलेगा।

उन्होंने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव की उम्मीदवारी वाली कन्नौज सीट समेत उनके परिवार के सदस्यों की उम्मीदवारी वाली वाली सभी पांचो सीट पर सपा की हार सुनिश्चित है।

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा, "कांग्रेस और सपा के लोग कह रहे हैं कि राममंदिर का निर्माण अनावश्यक हुआ है। चुनाव जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, दो चीजें साफ हो गई हैं। एक तरफ, भारत के विकास, गरीब कल्याण के लिए योजनाओं का लाभ देने वाले रामभक्त हैं। दूसरी तरफ, भारत की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का अपमान करने वाले, आस्था के साथ खिलवाड़ करने वाले रामद्रोही हैं।"

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा ने खडूर साहिब सीट से दाखिल किया अपना नामांकन

उन्होंने कहा, "रामद्रोही सपा सरकार के समय दंगा, कर्फ्यू होता था। व्यापारी और बेटियां असुरक्षित थीं। कांग्रेस के समय में देश में घुसपैठ होती थी। आतंकवाद और नक्सलवाद सिर चढ़कर बोल रहा था, विकास का कार्य ठप था। गरीबों को मिलने वाली योजनाओं में बंदरबांट होता था। आज तो 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। ’’

आदित्यनाथ ने आरोप लगाया, "कांग्रेस और सपा देश को बांटने की साजिश रच रही है। कांग्रेस के कार्यकाल में देश की सीमाएं असुरक्षित थीं, आतंकवाद और नक्सलवाद चरम पर थे जबकि सपा रामभक्तों पर गोलियां चलवाती थी और आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी। मगर इस बार पूरे देश में एक ही स्वर गूंज रहा है कि जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे।" मुख्यमंत्री ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील की।

Neeraj Chopra News: ओमेगा ने नीरज चोपड़ा को बनाया स्पोर्ट्स एंबेसडर

(For more news apart from CM yogi Adityanath's big claim, 'SP will lose all five seats of the family, account will not be opened', stay tuned to Rozana Spokesman)
 

Tags: up news

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

Punjab Latest Top News Today | देखिए खास खबरें

15 Apr 2025 7:09 PM

राजा वड़िंग ने सीएम भगवंत मान के वकील रखने संबंधी बयान पर दी प्रतिक्रिया 

15 Apr 2025 7:07 PM

सुखबीर सिंह बादल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर सुखजिंदर सिंह किशनपुरा से खास बातचीत

15 Apr 2025 5:12 PM

सोर्स तो आपके गले से पंजाब पुलिस निकलवाकर रहेंगे, अमन अरोड़ा की प्रताप बाजवा को चेतावनी

15 Apr 2025 5:08 PM

सड़कें तो सरकारों ने किए जाम, किसान क्यों हुए बदनाम, यूनियन नेता ने बताया किसानों के कितने करोड़ रुपए का हुआ नुकसान

14 Apr 2025 2:15 PM

इन बुजुर्गों का दर्द सुनकर पसीज जाएगा आपका दिल, क्योंकि अपने ही बन गए बेगाने

14 Apr 2025 2:11 PM