खबरे |

खबरे |

लखनऊ के पास बस हादसे में पश्चिम बंगाल के दो दर्जन तीर्थयात्री घायल
Published : Sep 9, 2023, 2:06 pm IST
Updated : Sep 9, 2023, 2:06 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

हादसे के बाद बस चालक और उसका सहायक मौके से भाग गए।

लखीमपुर खीरी: पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के 60 से अधिक तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी पर्यटक बस शनिवार सुबह बरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अल्लीपुर गांव के पास जंग बहादुर गंज (जेबी) बाईपास पर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

जेबी गंज पुलिस चौकी प्रभारी हेमंत कटियार ने बताया कि हादसे में लगभग दो दर्जन से अधिक तीर्थयात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 को इलाज के लिए पड़ोसी जिले शाहजहांपुर ले जाया गया है। कटियार के मुताबिक, हादसे की शिकार मधुमिता नाम की एक महिला को छोड़कर सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मधुमिता के सिर में गहरी चोट आई है।

कटियार के अनुसार, हादसे के बाद बस चालक और उसका सहायक मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि दोनों की तलाश जारी है और हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। कुछ तीर्थयात्रियों ने बताया कि वे 25 अगस्त को बस में सवार हुए थे और गया, बोधगया, प्रयागराज, चित्रकूट, वृंदावन और हरिद्वार की यात्रा करने के बाद शुक्रवार की रात को अयोध्या तथा वाराणसी के सफर पर निकले थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM