खबरे |

खबरे |

UP News: चित्रकूट में डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
Published : Jul 10, 2023, 8:06 pm IST
Updated : Jul 10, 2023, 8:06 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर विभिन्न राज्यों में आपूर्ति करते थे।

चित्रकूट (उप्र): चित्रकूट जिले की पुलिस ने कर्वी कोतवाली क्षेत्र में 76 लाख रुपये से अधिक कीमत के डेढ़ क्विंटल सूखे गांजा के साथ तीन कथित अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों से तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दो वाहन भी जब्त किए गये हैं।

चित्रकूट की पुलिस अधीक्षक (एसपी) वृंदा शुक्ला ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर कर्वी कोतवाली पुलिस और विशेष कार्यबल (एसटीएफ) लखनऊ की संयुक्त टीम ने रविवार की शाम कर्वी कोतवाली क्षेत्र के बघौड़ा तिराहे के पास चार पहिया दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली। इस दौरान एक वाहन से 1.53 क्विंटल सूखा गांजा बरामद किया गया और वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि उक्त वाहन के पीछे चल रहे दूसरे वाहन से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजा की कीमत 76 लाख, 75 हजार रुपये आंकी गयी है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चित्रकूट जिले के कर्वी कोतवाली क्षेत्र के जगदीशगंज निवासी विजय कुमार गुप्ता, इसी थाना क्षेत्र के अमानपुर निवासी अक्षय और छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के निवासी राजेन्द्र चक्रधारी के तौर पर की गई है।

शुक्ला ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वे छत्तीसगढ़ से गांजा लेकर विभिन्न राज्यों में आपूर्ति करते थे। उन्होंने बताया कि जिस वाहन से गांजा मिला है उसे राजेंद्र चला रहा था।

उन्होंने बताया कि तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM