खबरे |

खबरे |

UP News: पत्रकार की उसके पिता ने की गोली मारकर की हत्या, थाने जाकर कुबूला अपराध
Published : Aug 10, 2023, 2:14 pm IST
Updated : Aug 10, 2023, 2:14 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

परिजन के मुताबिक विजयपाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

मैनपुरी (उप्र): मैनपुरी जिले के औंछ क्षेत्र में आपसी विवाद को लेकर एक पत्रकार की उसके पिता ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि ओरछा कस्बे के निवासी एक राष्ट्रीय हिंदी दैनिक के स्थानीय संवाददाता राजीव यादव को उसके पिता विजयपाल ने बुधवार शाम आपसी विवाद के बाद राइफल से गोली मार दी।

 यादव की अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। अपने बेटे की हत्या करने के बाद विजयपाल थाने पहुंचा और अपना अपराध कुबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजन के मुताबिक विजयपाल का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजीव यादव की अपने घर के बाहर मोबाइल फ़ोन की दुकान थी,लेकिन उसके पिता विजयपाल उसे वहां से दुकान हटाने के लिए कहते थे । इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता था। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम मामले ने ज्यादा तूल पकड़ लिया और पाल ने अपने बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM