खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश: डंपर की चपेट में आकर सड़क किनारे चाय पी रहे लोगों की मौत
Published : Jan 11, 2023, 4:32 pm IST
Updated : Jan 11, 2023, 4:32 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh: People drinking tea on the roadside die after being hit by a dumper
Uttar Pradesh: People drinking tea on the roadside die after being hit by a dumper

ग्रामीणों ने जब आशंका जताई कि कई लोग डंपर के साथ सड़क किनारे पानी के गड्ढे में दबे हो सकते हैं। इसपर पुलिसकर्मियों ने पानी में उतर कर खोजबीन...

रायबरेली (उत्तर प्रदेश) : जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र में बांदा-बहराइच राजमार्ग पर खगियाखेड़ा गाँव के पास बुधवार की सुबह एक डंपर ने सड़क किनारे चाय पी रहे हैं लोगों को कुचल दिया। हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है जबकि चार अन्य घायल हो गये हैं।

जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने बताया कि खगियाखेड़ा गाँव के पास रोजाना की तरह ग्रामीण सड़क किनारे चाय की गुमटी में चाय पी रहे थे। उन्होंने बताया, लेकिन तभी घने कोहरे के बीच आज सुबह करीब छह बजे बछरावां से लालगंज की तरफ जा रहे डंपर (सामान ढोने वाला ट्रक) ने गुमटी किनारे खड़े ग्रामीणों को कुचल दिया और सड़क किनारे पानी के गड्ढे में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि हादसे में सन्तोष (39), रवीन्द्र (37), लल्लू (54), ललई (74) की मौके पर ही मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसी बीच ग्रामीणों ने जब आशंका जताई कि कई लोग डंपर के साथ सड़क किनारे पानी के गड्ढे में दबे हो सकते हैं। इसपर पुलिसकर्मियों ने पानी में उतर कर खोजबीन शुरू की और कड़ी मशक्कत के बाद और दो शवों को बाहर निकाला।.

इन दो लोगों की पहचान वृन्दावन उर्फ गुटकू (43) व शिवमोहन (33) के रूप में हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।. पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM