खबरे |

खबरे |

अखिलेश यादव ने भाजपा पर कसा तंज; कहा- भाजपा को टमाटर का ‘लाल’ रंग देखते ही समाजवादियों की याद आती है
Published : Jul 11, 2023, 4:23 pm IST
Updated : Jul 11, 2023, 4:23 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

यादव ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वाराणसी के टमाटर मामले को लेकर राजनीतिक विश्लेषण किया गया है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्‍यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने टमाटर कीमत में बढ़ोतरी के बीच राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा  पर मंगलवार को तंज किया कि भाजपा को टमाटर का लाल रंग देखते ही समाजवादियों की याद आती है। यादव ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा टमाटर को देखकर इसलिए परेशान है क्योंकि टमाटर का रंग ‘लाल’ होता है और लाल देखते ही उन्हें (भाजपा) समाजवादियों की याद आती है।''

यादव ने अपने ट्वीट में एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वाराणसी के टमाटर मामले को लेकर राजनीतिक विश्लेषण किया गया है।

अखिलेश यादव के ट्वीट पर पलटवार करते हुए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य विजय बहादुर पाठक ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा कि ''रंगों की सियासत करने वाले लोगों को हर चीज में राजनीति दिखती है और वे उसी चश्मे से देखते हैं।''

सपा के बारे में लोगों की धारणा और कहावत सुनाते हुए पाठक ने कहा, ‘‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा-उस पर बैठा गुंडा, जैसी कहावत अभी भी लोग दोहराते हैं।'' हाल में वस्तुओं की कीमतों में हुई वृद्धि को लेकर सपा केंद्र और राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर निशाना साध रही है।.

वाराणसी में गत दिनों समाजवादी पार्टी (सपा) के एक कार्यकर्ता द्वारा महंगे टमाटर की सुरक्षा के लिए दो ‘बाउंसर’ तैनात करने के मामले में पुलिस ने एक सब्जी विक्रेता और उसके बेटे को गिरफ्तार किया है। वाराणसी के लंका थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय ने सोमवार को बताया था कि एक वीडियो में खुद को दुकान का मालिक दिखाने वाला सपा नेता अजय फौजी फरार है।

पुलिस ने बताया कि सब्जी विक्रेता जगनारायण यादव और उसके बेटे विकास यादव को रविवार को ‘मानहानि’ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वीडियो में सपा कार्यकर्ता ने दावा किया था कि उसने टमाटर की कीमतों का मोल भाव करने के दौरान ग्राहकों की ‘उग्रता’ से बचने के लिए दो बाउंसर तैनात किए हैं। फौजी ने हाल में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन पर टमाटर की आकृति वाला केक काटा था और टमाटर बांटे थे।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM