खबरे |

खबरे |

UP: प्रतापगढ़ में रिटायर्ड रोडवेज चालक की गोली मारकर हत्या
Published : Sep 11, 2023, 2:09 pm IST
Updated : Sep 11, 2023, 2:09 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। 

प्रतापगढ़ (उप्र): प्रतापगढ़ में आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव में बदमाशों ने रिटायर्ड रोडवेज चालक की गोली मारकर हत्या कर दी। एक बाइक पर सवार होकर आए तीन अज्ञात बदमाशों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए मामले में तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) (पूर्वी) विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के अकारीपुर गांव के निवासी रोडवेज के सेवानिवृत्त बस चालक श्याम शंकर तिवारी (62) रविवार रात लगभग साढ़े दस बजे खाना खाने के बाद घूमने मंदिर की ओर जा रहे थे, जैसे वह मंदिर के निकट पहुंचे बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।

 गोली की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वहां उन्होंने गंभीर रूप से घायल तिवारी को लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े हुए देखा।  सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तिवारी को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 पुलिस ने सोमवार को परिजनों की शिकायत पर दुर्गेश पाण्डेय व दो अज्ञात सहित तीन आरोपियों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM