खबरे |

खबरे |

गाजियाबाद में एक इमारत में लगी आग, दो महिलाओं की मौत की आशंका
Published : Jun 12, 2023, 11:12 am IST
Updated : Jun 12, 2023, 11:12 am IST
SHARE ARTICLE
Fire breaks out in a building in Ghaziabad, two women feared dead ( सांकेतिक फोटो)
Fire breaks out in a building in Ghaziabad, two women feared dead ( सांकेतिक फोटो)

‘ उन्हें (महिलाओं) अस्पताल ले जाया गया और उनकी संभवत: मौत हो गई है।’’

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश): प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक बड़ी घटना सामने आई. यहां सोमवार को सुबह एक बहुमंजिला इमारत में आग लग गई। हादसे में दो महिलाओं के जान गंवाने की आशंका है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य दमकल अधिकारी (सीएफओ) राहुल पाल ने बताया कि गाजियाबाद जिले के लोनी इलाके में लाल बाग कॉलोनी में सुबह करीब छह बजकर 52 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली। इमारत में ‘टेंट हाउस’ और ‘कैटरिंग सर्विस’ की दुकान थी।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें (महिलाओं) अस्पताल ले जाया गया और उनकी संभवत: मौत हो गई है।’’ अधिकारी ने बताया कि उनके अलावा वहां इमारत में आठ अन्य लोग मौजूद थे, जिन्हें बचा लिया गया। पाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों के दल के साथ ट्रोनिका सिटी से दो दमकल वाहनों को और साहिबाबाद से एक दमकल वाहन को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने कहा, ‘‘ इमारत के भूतल में भीषण आग लग गई जहां ‘टेंट हाउस’ (तंबू) का सामान रखा था।’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘ इमारत की ऊपरी मंजिल पर आठ लोग फंस गए थे। दमकल कर्मियों ने इमारत की दीवार तोड़कर बाहर से सीढ़ी लगाई और उन्हें बचाया। इमारत की तलाशी लेने पर प्रथम तल पर एक महिला घायल मिली और दूसरी मंजिल पर एक अन्य महिला मिली। दोनों को अस्पताल ले जाया गया और दोनों की संभवत: मौत हो गई है।’’

पाल ने बताया कि संदेह है कि आग शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से लगी। हादसे के समय भूतल पर कोई मौजूद नहीं था। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान के दौरान लोहे का एक दरवाजा गिरने से एक दमकल कर्मी घायल हो गया।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM