खबरे |

खबरे |

अखिलेश यादव ने लोहिया के बताये रास्ते पर आगे बढ़ने का लिया संकल्प
Published : Oct 12, 2023, 1:29 pm IST
Updated : Oct 12, 2023, 1:29 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

अखिलेश यादव ने यह बात राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कही।

लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया के बताये रास्ते पर आगे बढ़ने का बृहस्पतिवार को संकल्प लिया। अखिलेश यादव ने यह बात राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद कही।

अखिलेश ने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज हम डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करने आये हैं, जिन्होंने समाज को बुराई से बचाने, असमानता को समाप्त करने का समाजवादी रास्ता दिखाया। नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने उनके दिखाए रास्ते पर चलकर काम किया। हम संकल्प लेते हैं कि हम समाजवाद को मजबूत करने और भविष्य में इसे आगे बढ़ाने के लिए इसी रास्ते पर चलने का काम करेंगे।’’.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘‘आज हम लोग डॉ. राम मनोहर लोहिया को याद करने आए हैं, जिन्होंने समाजवादी रास्ता दिखाया, जिस रास्ते पर चलते हुए नेता जी (मुलायम सिंह यादव) ने संघर्ष किया ताकि समाज को तमाम बुराइयों से बचाया जा सके, समाज में संपन्नता आये, समाज में गैरबराबरी खत्म हो।’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो रास्ता डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने दिखाया, उसी पर चलने का हम संकल्प लेते हैं ताकि भविष्य में इस समाजवाद को और मजबूत किया जा सके, समाजवादी विचारधारा को आगे ले जाया जा सके।’’ डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म 1910 में हुआ था। लोहिया एक स्वतंत्रता सेनानी और गांधीवादी विचारों को मानने वाले थे। उन्होंने वंचित समुदायों के राजनीतिक सशक्तिकरण के लिए भी काम किया और कांग्रेस के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम भी किया। 12 अक्टूबर 1967 को उनका निधन हो गया था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ 2 ਸਕੇ ਭਰਾਵਾਂ ਨੇ ਛੋਟੀ ਉਮਰ \'ਚ ਬਣਾ ਦਿੱਤੇ World Records,12 ਸਾਲਾ ਮਨਨ ਨੇ 8 ਮਿੰਟ 8 ਸਕਿੰਟ \'ਚ....

26 Jul 2024 4:20 PM

ਸੋਨੇ ਦੇ ਗਹਿਣੇ ਖਰੀਦਣ ਦਾ ਹੁਣ ਸਹੀ ਸਮਾਂ ! ਸੋਨੇ-ਚਾਂਦੀ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ \'ਚ ਲਗਾਤਾਰ ਤੀਜੇ ਦਿਨ ਆਈ ਕਮੀ

26 Jul 2024 4:04 PM

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੱਬਰੂ Manminder ਅਤੇ Scotland ਦੀ ਗੋਰੀ Abbey ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ Youtube \'ਤੇ ਜਿੱਤਿਆ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦਾ ਦਿਲ....

24 Jul 2024 5:43 PM

\"ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ Ignore ਕਰਕੇ ਸਾਡੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਦੁਸ਼ਮਣੀ ਕੱਢੀ ਗਈ\"

24 Jul 2024 5:39 PM

ਕੈਨੇਡਾ ਤੋਂ ਵਾਪਸ ਆਉਣਗੇ ਪੰਜਾਬੀ! ਬੇਰੁਜ਼ਗਾਰੀ ਨਾਲ ਮਚੀ ਹਾਹਾਕਾਰ, ਭਾਰਤੀਆਂ \'ਤੇ ਕਿੰਨਾਂ ਅਸਰ ਦੇਖੋ ਰਿਪੋਰਟ

24 Jul 2024 5:35 PM

ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ ’ਤੇ ਜਤਾਈ ਨਿਰਾਸ਼ਾ.. ਕਹਿੰਦੇ “ਸ਼ੋਸ਼ੇਬਾਜ਼ੀ ਹੈ ਕੇਂਦਰੀ ਬਜਟ”, ਸੋਨਾ-ਚਾਂਦੀ ਦੀ ਥਾਂ..

24 Jul 2024 5:32 PM