खबरे |

खबरे |

भाजपा ने मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव के खिलाफ रघुराज सिंह शाक्य को उतारा
Published : Nov 15, 2022, 1:24 pm IST
Updated : Nov 15, 2022, 1:24 pm IST
SHARE ARTICLE
BJP fielded Raghuraj Singh Shakya against Dimple Yadav in Mainpuri seat
BJP fielded Raghuraj Singh Shakya against Dimple Yadav in Mainpuri seat

शाक्य एक समय शिवपाल यादव के करीबी माने जाते थे लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर वे इस वर्ष भाजपा में शामिल हो गए थे।

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ मंगलवार को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदवार घोषित किया ।

शाक्य एक समय शिवपाल यादव के करीबी माने जाते थे लेकिन प्रगतिशील समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर वे इस वर्ष भाजपा में शामिल हो गए थे। शाक्य पूर्व में समाजवादी पार्टी में थे लेकिन बाद में शिवपाल यादव के साथ आ गए थे जब उन्होंने सपा से अलग होकर अपनी पार्टी बनायी थी ।

समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी संसदीय सीट पर चुनाव कराया जा रहा है । मैनपुरी सीट लम्बे समय से मुलायम परिवार का गढ़ मानी जाती है।

हालांकि, भाजपा ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के गढ़ माने जाने वाले आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की । भाजपा अब उम्मीद कर रही है कि मैनपुरी सीट पर भी वह अपने प्रदर्शन को दोहरायेगी ।

मुलायम सिंह यादव के परिवार में शिवपाल यादव और उनके भतीजे एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच मतभेद गहराने से भाजपा की उम्मीदें बढ़ गई हैं। भाजपा ने उत्तर प्रदेश की दो विधानसभा सीटों और बिहार, राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ की एक-एक सीट के लिये भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं ।

उत्तर प्रदेश के खतौली और रामपुर से भाजपा ने क्रमश: राजकुमार सैनी और आकाश सक्सेना को उम्मीदवार बनाया है। बिहार के कुढ़नी सीट से पार्टी ने केदार प्रसाद गुप्ता, राजस्थान के सरदारशहर सीट से अशोक कुमार पिंचा तथा छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर सीट से ब्रह्मानंद नेताम को प्रत्याशी बनाया है। 

Location: India, Delhi, New Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM