खबरे |

खबरे |

उप्र: बिजली मीटर लगाने पहुंचे कर्मियों का सोसायटी निवासियों ने किया विरोध
Published : May 16, 2023, 5:12 pm IST
Updated : May 16, 2023, 5:12 pm IST
SHARE ARTICLE
Photo
Photo

लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया गया.

नोएडा : शहर की एक सोसायटी में विद्युत विभाग द्वारा मल्टीपल कनेक्शन मीटर लगाये जाने का वहां के निवासियों ने विरोध किया।

थाना सेक्टर- 113 क्षेत्र के सेक्टर 74 स्थित अजनारा ग्रांड हेरिटेज सोसाइटी में पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) की टीम पुलिस बल के साथ मल्टीपल कनेक्शन मीटर लगाने पहुंची थी।

सोसायटी के कुछ लोगों ने बिल्डर, एओए और नोएडा प्राधिकरण के बीच त्रिपक्षीय समझौते के बिना मीटर बदलवाने में असहमति जताई और विरोध किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता और थाना सेक्टर 113 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया।

वहीं सोसायटी के निवासियों ने पुलिस पर कुछ बुजुर्ग निवासियों के साथ बदसलूकी का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि उन्होंने बिल्डर को बिजली मीटर और बिजली की फिटिंग के पैसे का पूर्व में ही भुगतान किया है और इसके बाद भी बिजली विभाग के लोग उनसे जबरन मीटर की एवज में मोटी रकम वसूल रहे हैं। 

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM