खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : शराब के नशे में व्यक्ति ने डेढ़ माह के बच्चे को जमीन पर पटका, मौत
Published : Jun 16, 2023, 4:44 pm IST
Updated : Jun 16, 2023, 4:44 pm IST
SHARE ARTICLE
सांकेतिक फोटो
सांकेतिक फोटो

शराब पीने को लेकर रवि और उसकी पत्नी के बीच आए दिन वाद विवाद होता था।

कौशांबी (उप्र) : जिले के सैनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपने डेढ़ माह के बच्चे को जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सैनी थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि केसरिया गांव निवासी रवि मौर्य ने गांव की ही मुस्कान से एक साल पहले प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि शराब पीने को लेकर रवि और उसकी पत्नी के बीच आए दिन वाद विवाद होता था।

 15 दिन पहले हुए विवाद के बाद मुस्कान अपनी बुआ के घर चली गई थी। पत्नी के वापस ना आने पर रवि अपने डेढ़ माह के बेटे प्रियांश को जबरन अपने घर उठा लाया था। बीती रात शराब के नशे में घर पहुंचे रवि ने भूख से रो रहे मासूम बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद रवि कमरा बंद कर फरार हो गया। 

चंद्र ने बताया कि सूचना मिलने पर घर पहुंची मुस्कान ने ग्रामीणों की मदद से दरवाजा तोड़कर मासूम के शव को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। 

बच्चे की मां मुस्कान की तहरीर पर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी पिता रवि के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया और बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM