खबरे |

खबरे |

उत्तर प्रदेश : तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत
Published : Aug 16, 2023, 3:56 pm IST
Updated : Aug 16, 2023, 3:56 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

ऐसा मालूम पड़ता है कि बच्चों को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था और गहरे पानी में उतरने के कारण वे डूब गए।

हरदोई (उत्तर प्रदेश): जिले के सांडी थाना क्षेत्र में बुधवार को एक तालाब में नहाने के दौरान डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इलाके के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सत्येन्द्र सिंह ने बताया, "सांडी थाना क्षेत्र के नाऊपुरवा गांव रहने वाले शिवम (11) और अंकुल (11) तालाब में नहाने गए थे।’’ उन्होंने कहा, ऐसा मालूम पड़ता है कि बच्चों को तालाब की गहराई का अंदाजा नहीं था और गहरे पानी में उतरने के कारण वे डूब गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में हुई बारिश के कारण तालाब का जलस्तर काफी बढ़ गया है इसी कारण दोनों किशोर उसकी गहराई का अंदाजा नहीं लगा सके। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तालाब से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्राधिकारी ने बताया, ‘‘शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’ उन्होंने बताया कि दोनों किशोरों के परिजनों की इच्छा के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM