खबरे |

खबरे |

उप्र : शनिदेव के दर्शन करने जा रहे युवकों की कार खड़े ट्रक में घुसी, चार की मौत
Published : Sep 16, 2023, 3:38 pm IST
Updated : Sep 16, 2023, 3:38 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

कार में सवार दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार ढाबे के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसी, जिससे उसमें सवार तीन युवकों और ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार दो युवकों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के शिकार सभी युवक अलीगढ़ के रहने वाले थे और वे कोसीकलां कस्बे के पास कोकिलावन स्थित शनिदेव मंदिर के दर्शन करने के लिए जा रहे थे।

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात एक बजे अलीगढ़ के पांच युवक कोकिलावन स्थित शनिदेव के दर्शन करने जा रहे थे, तभी उनकी कार जैंत थाना क्षेत्र में चौधरी ढाबे के पास खड़े ट्रक में जा घुसी।

सिंह के मुताबिक, हादसे में अलीगढ़ के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के निविध बंसल (29), आलोक दयाल (31) और आकाश (30) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल वर्मा (29) और विशाल वर्मा (31) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिंह के अनुसार, हादसे में ट्रक चालक अजीत कुमार (30) की भी जान चली गई। वह बिहार के छपरा जिले के आमनौर का रहने वाला था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM