खबरे |

खबरे |

Uttar Pradesh News: बिजनौर में तेंदुए के हमले में बुजुर्ग महिला की मौत
Published : Aug 17, 2024, 5:04 pm IST
Updated : Aug 17, 2024, 5:04 pm IST
SHARE ARTICLE
Uttar Pradesh News: Elderly woman dies in leopard attack in Bijnor
Uttar Pradesh News: Elderly woman dies in leopard attack in Bijnor

महिला की पहचान पिलाना गांव की निवासी संतोष देवी (60) के रूप में हुई है।

Uttar Pradesh News:  बिजनौर जिले में खेत में पशुओं के लिए चारा लेने गई बुजुर्ग महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। वन रेंजर दुष्यंत सिंह ने बताया कि महिला की पहचान पिलाना गांव की निवासी संतोष देवी (60) के रूप में हुई है।

सिंह ने बताया कि देवी अपने बेट सुबोध त्यागी और आमोद त्यागी के साथ पशुओं का चारा लेने खेत में गई थीं, तभी तेंदुए ने उन पर हमला कर दिया। हमले में देवी को गंभीर चोटें आईं जिससे उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और चार घंटे से अधिक समय तक सड़क पर यातायात जाम कर दिया। उन्होंने बताया कि स्थानीय अधिकारियों के समझाने के बाद स्थानीय लोग शांत हुए और विरोध समाप्त कर दिया।

सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल घटनास्थल पर पहुंचे और मृतका के परिवार को पांच लाख रुपये मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

रेंजर के अनुसार तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में चार पिंजरे लगाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(pti)

(For more news apart from Uttar Pradesh News: Elderly woman dies in leopard attack in Bijnor, stay tuned to Rozana Spokesman hindi)
 

SHARE ARTICLE
Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM