खबरे |

खबरे |

बलिया में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने लगाई फांसी
Published : Oct 17, 2023, 12:08 pm IST
Updated : Oct 17, 2023, 12:08 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

बलिया (उप्र) :  यूपी के बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, उभांव थाना क्षेत्र के तेलमा जमालुद्दीनपुर गांव में सोमवार की रात इंद्रजीत यादव (32) ने अपना कमरा अंदर से बंद कर, छत में लगे कुंडे से दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। मंगलवार को तड़के परिजनों ने आवाज दी, लेकिन कमरा नहीं खुलने परिजनों ने खिड़की से अंदर झांका तो इंद्रजीत फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

उभांव के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) डी के श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चचेरे भाई बब्बन यादव के अनुसार, इंद्रजीत का गत 16 और 17 अक्टूबर की मध्य रात्रि में पत्नी से विवाद हुआ, जिसके बाद उसकी पत्नी कमरे से बाहर सोने के लिए चली गई। इस बीच इंद्रजीत यादव ने कमरा अंदर से बंद कर फांसी लगा ली। श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस द्वारा अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

हम डांसर है कॉल गर्ल नहीं हमारी भी इज्जत है

02 Apr 2024 5:04 PM

#Vicky की मां का #Attitude लोगों को नहीं आया पसंद! बोले- हमारी अंकिता तुम्हारे बेटे से कम नहीं

17 Jan 2024 11:07 AM

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM