खबरे |

खबरे |

अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन
Published : Jun 19, 2023, 1:20 pm IST
Updated : Jun 19, 2023, 1:20 pm IST
SHARE ARTICLE
Congress workers celebrated Rahul Gandhi's birthday in Amethi
Congress workers celebrated Rahul Gandhi's birthday in Amethi

राहुल गांधी का जन्मदिन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है।

अमेठी (उप्र) : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और अमेठी संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद राहुल गांधी के सोमवार को 53वें जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ तथा पूजा अर्चना की। कांग्रेस के अमेठी कार्यालय में जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल द्वारा भजन कीर्तन के साथ ही हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह आठ बजे से चल रहा है। कांग्रेस कार्यालय को सजाया गया है और हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अमेठी के सभी विकास खंडों में शरबत वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। राहुल गांधी का जन्मदिन सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मनाया जा रहा है। राहुल गांधी आज 52 साल के हो गए और जिले में 52 कांग्रेसियों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 2002 से 2019 तक अमेठी संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। उन्हें 2019 के चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी ने हराकर अमेठी सीट पर कब्जा कर लिया था। चुनाव हारने के बाद से राहुल गांधी पिछले चार वर्षों में तीन बार अमेठी आये। वह आखिरी बार उप्र विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए आए थे।

Location: India, Uttar Pradesh, Amethi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM