खबरे |

खबरे |

यूपी से बड़ी खबर, बीजेपी नेता दारा सिंह पर फेंकी गई स्याही
Published : Aug 20, 2023, 5:17 pm IST
Updated : Aug 20, 2023, 5:17 pm IST
SHARE ARTICLE
photo
photo

जब वह गाड़ी से उतरे तो कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे तभी किसी ने उन पर स्याही फेंक दी.

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ से बड़ी खबर सामने आई है. घोसी उपचुनाव में रविवार को बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर स्याही फेंकी गई है. वे चुनाव प्रचार के लिए थाना सराय लखांशी इलाके के अदरी गांव पहुंचे थे. जब वह गाड़ी से उतरे तो कार्यकर्ता उनका स्वागत कर रहे थे तभी किसी ने उन पर स्याही फेंक दी.

स्याही उनकी आंखों में भी चली गई. इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और पीछे खड़ा उनका गार्ड तुरंत उनके पीछे गया और आरोपी को पकड़ने पहुंच गया. इसके साथ ही स्याही गिरने से आसपास खड़े लोगों के कपड़े भी खराब हो गए. स्याही फेंके जाने के बाद दारा सिंह चौहान ने कहा कि यह विपक्ष की बौखलाहट है. समाजवादी पार्टी को साफ पता है कि वह यह चुनाव बड़े अंतर से हार रही है.

इसी बौखलाहट में समाजवादी पार्टी के गुंडे स्याही फेंकने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वह यह चुनाव बड़े अंतर से जीतने जा रहे हैं. इसको लेकर समाजवादी पार्टी नाराज है. उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार पर हत्यारा होने का भी आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि घोसी की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों पर मुहर लगाने जा रही है. इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी में खलबली देखी जा रही है. इसीलिए स्पा के लोगों ने ये काम किया है.

उन्होंने आगे बताया, सबके सारे समीकरण ध्वस्त हो गए हैं. हमें हर धर्म से व्यापक समर्थन मिल रहा है. बीजेपी भारी मतों से जीतने जा रही है.' इससे हताश व निराश होकर विरोधी इस तरह की हरकत कर रहे हैं. इससे लोग काफी नाराज हैं, यह एक साजिश है.' लेकिन घोसी की जनता इसका जवाब पांच सितंबर को कमल का बटन दबाकर देगी.

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM