खबरे |

खबरे |

हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में नागा साधु की गला घोंटकर हत्या का मामला : दो शिष्य गिरफ्तार
Published : Oct 20, 2023, 10:26 am IST
Updated : Oct 20, 2023, 10:26 am IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

बुधवार देर रात नागा साधु की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी।

अयोध्या (उप्र) : अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक नागा साधु की बुधवार देर रात गला घोंटकर हत्या कर दी गई।  मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (40) के रूप में की गई है। बुधवार देर रात गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के गले पर एक गहरा निशान पाया गया। वहीं अब पुलिस ने इस मामले में मृतक साधु के दो शिष्यों अंकित दास और ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार किया है।

हनुमान गढ़ी मंदिर के महंत (पुजारी) राम चरण दास ने कहा, "हत्या करने के बाद हमलावरों ने कमरे के दरवाजे बंद कर दिए और भाग गए। इस हत्या की जानकारी आज सुबह करीब छह बजे मिली जब उनके कमरे के दरवाजे नहीं खुले।’’ उन्होंने बताया, "आमतौर पर वह सुबह जल्दी उठ जाते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और जब कुछ साधुओं ने उन्हें आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। जब उनके कमरे का दरवाजा खोला गया तो अंदर साधु राम सहारे दास का शव पाया गया और जमीन पर चारों तरफ खून पड़ा था।"

अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आर के नैय्यर ने बताया कि हत्या के संबंध में महंत राम चरण दास की ओर से शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें उन्होंने मृतक के दो शिष्यों अंकित दास और ऋषभ शुक्ला पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। इन दोनों को ही गिरफ्तार कर लिया गया है। हनुमानगढ़ी मंदिर के महंत राजू दास ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मृतक साधू वर्ष 1991 से अपने बचपन के दिनों से हनुमानगढ़ी में रह रहा था। वह हनुमानगढ़ी में एक आश्रम का महंत था जहां वह 8-10 बच्चों को शिक्षा दिया करता था।

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

चंद्रयान-3 के बाद ISRO ने का एक और कमाल, अब इस मिशन में हासिल की सफलता

11 Aug 2023 7:01 PM

अरे नीचे बैठो...प्रधानमंत्री पर उंगली उठाई तो औकात दिखा दूंगा', उद्धव गुट पर भड़के केंद्रीय मंत्री

11 Aug 2023 6:59 PM

शिमला में नहीं थम रहा बारिश का कहर, देखिए कैसे आंखों के सामने ढह गया आशियाना

11 Aug 2023 6:57 PM

सोनू सूद के लिए फैंस का प्यार देखिए! एक्टर के जन्मदिन पर बनाई खास पेंटिंग

11 Aug 2023 6:56 PM

हिमाचल जाने वाले सावधान! आंख झपकते ही हुआ हादसा, JCB पर गिरी चट्टानें

19 Jul 2023 7:00 PM