खबरे |

खबरे |

ई-रिक्शा चालक ने की रेहड़ी वाले की पिटाई, मौत
Published : Jul 21, 2023, 4:05 pm IST
Updated : Jul 21, 2023, 4:05 pm IST
SHARE ARTICLE
PHOTO
PHOTO

पीड़ित रामविलास ने चालक से अपना ई-रिक्शा वहां से हटाने को कहा जिसे लेकर दोनों में बहस होने लगी।

New Delhi: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में एक ई-रिक्शा चालक ने 48 वर्षीय एक रेहड़ी वाले की कथित रूप से पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि ई-रिक्शा चालक वहां सब्ज़ी खरीदने आया था और उसने अपनी गाड़ी पीड़ित की सब्जी की रेहड़ी के सामने खड़ी कर दी।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित रामविलास ने चालक से अपना ई-रिक्शा वहां से हटाने को कहा जिसे लेकर दोनों में बहस होने लगी।  इसके बाद आरोपी चालक ने रेहड़ी वाले की पिटाई कर दी जिससे वह बेहोश हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है और रामविलास की मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अधिकारी ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। इस बीच जहांगीरपुरी इलाके में एक अन्य घटना में, एक किशोर ने कथित रूप से एक व्यक्ति पर पत्थर से हमला किया जिससे उसके सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने कहा कि कुछ लोग शोर मचाते हुए इलाके से गुजर रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित ने जब इस पर आपत्ति जताई तो किशोर ने पीड़ित पर पत्थर फेंका। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे गई। पुलिस ने कहा कि इस बाबत एक मामला दर्ज कर लिया गया है और जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

Location: India, Delhi

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM