खबरे |

खबरे |

यूपी के बलिया में बड़ा हादसा: श्रद्धालुओं से भरी नाव गंगा नदी में पलटी, तीन महिलाओं की मौत
Published : May 22, 2023, 11:42 am IST
Updated : May 22, 2023, 2:32 pm IST
SHARE ARTICLE
UP: Three women died after boat capsized in Ganga river in Ballia
UP: Three women died after boat capsized in Ganga river in Ballia

राहत व बचाव कार्य जारी है।

बलिया (उप्र) : उत्तर प्रदेश के बलिया इलाके में बड़ा हादसा हुआ है. यहां पर एक नाव गंगा नदी में पलट गई है. जिसमें तीन महिलाओं की मौत हो गई है. वहीं कई लापता है.

मिली जानकारी के मुताबिक बलिया जिला मुख्यालय के कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार की सुबह मुंडन संस्कार में शामिल होने आए थे . तभी श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक नाव पलट गई और यह हादसा हो गया. गनीमत रही कि हादसे वाली जगह रस्सी बंधी थी और रस्सी पकड़कर कुछ पुरुष बाहर आ गए, लेकिन महिलाएं गंगा धार में फंस गई. जिसके कारण कई महिलाएं बह गई हैं, जिनकी तलाश की जा रही है. रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है 

बलिया के जिलाधिकारी (डीएम) रवींद्र कुमार ने बताया कि बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के माल्देपुर गंगा घाट पर सोमवार को मुंडन संस्कार के लिए बड़ी संख्या में लोग आए थे। सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक नाव पर 30 से 35 लोग सवार होकर नदी के दूसरी ओर जा रहे थे कि नाव के इंजन में कुछ गड़बड़ी आ गईं और इसके बाद तेज हवा से नाव पलट गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गयी तथा तीन महिलाएं घायल हो गईं।  वहीं कई लापता है. तीनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्‍होंने बताया कि हादसे के बाद नाविक फरार हो गया।. कुमार के अनुसार, राहत व बचाव कार्य जारी है।

Location: India, Uttar Pradesh, Noida

SHARE ARTICLE

ROZANASPOKESMAN

Advertisement

 

ਕੀ ਹੈ HPV ਵਾਇਰਸ ਅਤੇ ਕਿਹੜੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਇਸ ਦਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਖ਼ਤਰਾ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ?

31 Aug 2024 4:48 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:46 PM

\'ਦਸਤਾਰ ਤੋਂ ਬਿਨਾਂ ਮੈਂ ਅਧੂਰਾ ਹਾਂ\', ਦੇਖੋ Yograj ਨੇ ਜ਼ਿੰਦਗੀ \'ਚ ਕਿਹੜਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਗੁਨਾਹ

31 Aug 2024 4:44 PM

ਦੇਖੋ Dhanveer ਅੱਜ ਵੀ ਜਦੋ Lucky ਅਤੇ Navdeep ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਨੇ ਤਾਂ ਕਿਹੜੀ ਪੁਰਾਣੀ Memory ਅਉਂਦੀ ਹੈ ਯਾਦ

31 Aug 2024 4:41 PM

ਬੱਚੇ ਹੁੰਦੇ ਨੇ ਰੱਬ ਦਾ ਰੂਪ, Ajay Singh ਦੀ Interview ਦੇਖ ਤੁਸੀਂ ਵੀ ਕਰੋਗੇ ਮਹਿਸੂਸ, ਸੁਣੋ Dev Kharoud ਨਾਲ

30 Aug 2024 7:23 PM

MOOSEWALA\'S NEW SONG \'ATTACH\' RELEASED - Steel Banglez ft Fredo | ਟੁੱਟਣ ਵਾਲੇ ਨੇ RECORD

30 Aug 2024 6:56 PM